फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Punjab Famous Buffalo Raja Jhota Missing At Age Of 20 Owner Announced One Lakh Rupee Reward

35 लाख का चैंपियन भैंसा हुआ चोरी, ढूंढने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम, मालिक ने किया एलान

Tue, 27 Oct 2026 03:02 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 27 Oct 2026 03:02 PM IST
सार

पंजाब का मशहूर और 35 लाख का चैंपियन भैंसा चोरी हो गया है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। भैंसे के मालिक कमलजीत सिंह ने भैंसा खोजने वाले को 1 लाख रुपये इनाम देने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Punjab Famous Buffalo Raja Jhota Missing At Age Of 20 Owner Announced One Lakh Rupee Reward
पंजाब का चैंपियन भैंसा चोरी, ढूंढने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम - फोटो : AI

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिले काला संघिया में बीते कई दिनों से रात के समय लोगों की भैंस चोरी होने का सिलसिला जारी है। अब बीती रात एक खूह से भैंसा चोरी हो गया। मालिक कमलजीत सिंह को सुबह जानकारी मिली कि उनका भैंसा चोरी हो गया है, तो उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है और अपने राजा (झोटे का नाम) को ढूंढने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इसके कारण पोस्ट वायरल हो गई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि काला संघिया में खूह पर रखे पशुओं में से राजा नाम के झोटे (भैंसा) को चोरों ने चोरी कर लिया। भैंसे के मालिक कमलजीत सिंह का कहना है कि वह पंजाब के गांवों में होने वाली हल्ट दौड़ में काफी मशहूर था। बीते 10 वर्षों से हाल्ट दौड में लगातार विजेता रहा है। बीती रात उसे चोर चुरा ले गए। ढूंढने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने भैंसे का पालन पोषण बच्चों की तरह किया था। 
विज्ञापन


डेढ वर्ष की उम्र से ही हाल्ट दौड़ में हिस्सा ले रहा था राजा

भैंसे के मालिक ने बताया कि डेढ़ वर्ष की उम्र से ही उसे हाल्ट दौड़ प्रतियोगिता में शामिल किया था। वह प्रतियोगिता में शामिल होता था तो उसके कद काठ को देखकर लोग चौंका जाते थे। अब वह 19 साल का हो गया था। उसने पंजाब के कई गांवों में हाल्ट दौड़ में अपना बेहतरनी प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। खाने में उसे देसी घी व दूध दिया जाता था। उसकी कीमत 35 लाख रुपये आंकी जा चुकी है। कमलजीत सिंह उसका बहुत ध्यान रखते थे। उन्होंने कहा कि मेरे मन में कभी उसे बेचने का ख्याल नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरालिसिस का मरीज बनकर मांग रहा था भीख? इंजेक्शन देखते ही लगा दी ऐसी दौड़, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी  

चलती ट्रेन के गेट पर लटककर सफर कर रहे थे यात्री, नीचे खड़े कुत्तों ने जो किया उसे देख छूट जाएगी हंसी

2027 में हो जाता रिटायर्ड

मालिक ने काला संघिया में होने वाली हाल्ट दौड़ में शामिल होने के बाद उसे रिटायर्ड करना था। उनका कहना है कि काफी साल से उसने पंजाब में अपनी पहचान बनाई थी और साथ ही हमारी भी पहचान बना दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed