फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   python swallows nilgai calf alive but regurgitates it video goes viral

नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर, रेस्क्यू के दौरान उगल दिया, वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

Wed, 14 Oct 2026 02:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 14 Oct 2026 02:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप बच्चे को अजगर उगल रहा है। 

विज्ञापन
python swallows nilgai calf alive but regurgitates it video goes viral
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर - फोटो : एक्स

विस्तार

वायरल वीडियो: दुनिया के खतरनाक जीवों में अजगर की गिनती होती है। यह खतरनाक जीव अपने शिकार को जिंदा निगलत जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया है। इसका खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का। यहां एक विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़  जमा हो गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सर्पमित्र को सूचना दी। इसके बाद सपमित्र सिराज शेख मौके पर पहुंचे और  सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। 
विज्ञापन


रेस्क्यू की कोशिश के दौरान अजगर ने नीलगाय के बच्चे को उगल दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सर्पमित्र सिराज शेख ने अजगर का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया और आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन पर रील बनाने के चक्कर में आंटी ने खुद पर उड़ेली कोल्ड ड्रिंक, फिर पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक


इस पूरी घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने पूरे वाकये का वीडियो बना लिया। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अजगर के सफलतापूर्वक पकड़े जाने के बाद सर्पमित्र ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।

मां दुर्गा बनकर बेटी ने पापा को दिया ऐसा सरप्राइज, वीडियो देख भावुक हुए लोग

उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप या अजगर दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश करें। तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग को इसकी जानकारी दें। प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील क्षेत्र के दिशिनी गांव की बनवासी बस्ती का यह पूरा मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed