{"_id":"6ad99665f5e9ce636b02136b","slug":"ravanas-revenge-rockets-fired-at-crowd-during-dussehra-celebration-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रावण को जलाना पड़ा भारी! जलते ही दर्शकों पर छोड़ने लगा रॉकेट, जान बचाकर भागे लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
रावण को जलाना पड़ा भारी! जलते ही दर्शकों पर छोड़ने लगा रॉकेट, जान बचाकर भागे लोग
Thu, 22 Oct 2026 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:22 AM IST
सार
Viral Video: दशहरा पर रावण दहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रावण के पुतले में लगाए गए रॉकेट दर्शकों की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां अफरा-तफरी मच जाती है। वीडियो देखकर यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
रावण को जलाते ही हुआ ऐसा कांड
- फोटो : इंस्टाग्राम @urr._.ammu._.07
विस्तार
दशहरा पर रावण दहन देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं और रावण के जलते हुए पुतले को देखते हैं। लेकिन क्या हो जब रावण दहन के दौरान ही पुतले से निकलने वाले रॉकेट दर्शकों की तरफ जाने लगें? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में रावण दहन के दौरान अचानक ऐसा घटनाक्रम होता है कि वहां मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं।
विज्ञापन
आग लगते ही शुरू हो गया ऐसा नजारा, भागने लगे लोग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दशहरा आयोजन समिति ने काफी ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया है। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में मौजूद हैं। सभी की नजरें पुतले पर टिकी हैं और लोग उसके जलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद पुतले में आग लगाई जाती है। आमतौर पर ऐसे मौकों पर पुतले में लगे पटाखे और रॉकेट आसमान की तरफ जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में नजारा कुछ अलग दिखाई देता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
रॉकेट इधर-उधर जाने लगे
जैसे ही पुतले में आग लगती है, उसमें धमाका होता है और रॉकेट इधर-उधर जाने लगते हैं। कुछ रॉकेट दर्शकों की तरफ जाते दिखाई देते हैं। यह देखकर वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं और खुद को बचाने के लिए भागने लगते हैं। कुछ ही पलों में वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल बन जाता है। वीडियो देखने वाले लोग मजाक में इसे रावण का पलटवार बता रहे हैं।
'रावण का सब्र टूट गया', वीडियो पर यूजर्स ने लिए मजे
इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कुछ लोग इस घटना को रावण का बदला बता रहे हैं, तो कुछ पुतले में लगाए गए रॉकेट की दिशा को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रावण का काउंटर अटैक हो गया।' वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, 'हर साल जलाते हो, अब खुद पर आई तो भाग रहे हो।' एक और यूजर ने लिखा, 'रावण के सब्र का बांध टूट गया भाई।' हालांकि, वीडियो को देखकर लोग भले ही मजे ले रहे हों, लेकिन इस तरह रॉकेट का भीड़ की तरफ जाना खतरनाक हो सकता है। ऐसे आयोजनों में सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि जश्न के दौरान किसी को चोट न पहुंचे।