फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Wife Refuses to Talk Man Climbs Railway Electric Pole in Telangana

वायरल वीडियो: पत्नी ने नहीं की बात तो 25 हजार वोल्ट के तारों पर चढ़ गया शख्स, फिर शुरू हुआ शोले स्टाइल ड्रामा

Thu, 22 Oct 2026 04:23 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 22 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

Viral Video: तेलंगाना के वारंगल जिले में पत्नी के बात नहीं करने से नाराज एक शख्स रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन बिजली के तारों के पास पोल पर चढ़ गया। उसने पत्नी से बात कराने की मांग करते हुए नीचे उतरने से इनकार कर दिया। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने काफी समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
 

विज्ञापन
Wife Refuses to Talk Man Climbs Railway Electric Pole in Telangana
पत्नी से बात कराने की जिद पर अड़ा शख्स - फोटो : एक्स

विस्तार

फिल्म 'शोले' का वीरू तो आपको याद ही होगा, जो अपनी शादी के लिए मौसी को मनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। लेकिन तेलंगाना में एक शख्स ने कुछ ऐसा किया कि लोगों को फिल्म का वही सीन याद आ गया। फर्क बस इतना था कि इस बार मामला शादी के लिए मनाने का नहीं, बल्कि पत्नी के बात नहीं करने से नाराज होने का था। गुस्से में शख्स रेलवे स्टेशन पर बिजली के खतरनाक पोल पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पत्नी से बात कराने की जिद पर अड़ा शख्स
जानकारी के मुताबिक, यह घटना तेलंगाना के वारंगल जिले के नेक्कोंडा रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। यहां एक शख्स अचानक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से हाईटेंशन बिजली की लाइन के गर्डर पर चढ़ गया। उसे इतनी खतरनाक जगह पर देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के होश उड़ गए। मामला इसलिए भी गंभीर था, क्योंकि वहां रेलवे की करीब 25 हजार वोल्ट वाली बिजली की लाइन मौजूद थी।
विज्ञापन


शख्स ने रोना-धोना किया शुरू
बताया जा रहा है कि पोल पर चढ़ने के बाद शख्स ने नीचे मौजूद लोगों के सामने रोना-धोना शुरू कर दिया। वह चिल्लाकर कहने लगा कि उसकी पत्नी उससे बात नहीं कर रही है और काफी समय से नाराज है। उसने साफ कह दिया कि जब तक उसकी पत्नी उससे फोन पर बात नहीं करेगी या मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। इतना ही नहीं, उसने नीचे कूदने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने समझाना किया शुरू
शख्स की हरकत से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिजली की आपूर्ति को सुरक्षित किया गया, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इसके बाद पुलिस ने शख्स को नीचे उतारने के लिए उसे समझाना शुरू किया। काफी देर तक चले इस ड्रामे के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने धैर्य से काम लिया। बताया जा रहा है कि उसे भरोसा दिलाया गया कि उसकी पत्नी से बात कराने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद काफी समझाने पर वह नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ।


 सुरक्षित नीचे उतरा, पुलिस ने हिरासत में लिया
आखिरकार शख्स सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और सुरक्षा के लिहाज से उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों को भी सूचना दी गई है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे 'शोले' के वीरू वाले सीन से जोड़कर देख रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, जिस जगह पर शख्स चढ़ा था, वहां बिजली की हाईटेंशन लाइन मौजूद होने के कारण यह हरकत बेहद खतरनाक थी। थोड़ी सी लापरवाही भी उसकी जान जोखिम में डाल सकती थी।
 

गंगा में आस्था के नाम पर ये क्या कर रहे हैं लोग? घाटों पर दिखने लगा कचरा; हरिद्वार की तस्वीरें बढ़ाएंगी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed