फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video An Elderly Mans Words About Parents and Children Will Break Your Heart

10 बच्चों को पाल सकते हैं मां-बाप, लेकिन 10 बच्चे मिलकर... बुजुर्ग अंकल की बात सुन भर आएंगी आंखें

Mon, 26 Oct 2026 11:04 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 26 Oct 2026 11:04 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर नीशू तिवारी की एक रील तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वह एक वृद्धाश्रम में बुजुर्ग से बात करती नजर आती हैं। बातचीत के दौरान बुजुर्ग हंसते हुए ऐसी बात कहते हैं, जो लोगों को भावुक कर रही है।
 

विज्ञापन
Viral Video An Elderly Mans Words About Parents and Children Will Break Your Heart
बच्चों को काबिल बनाने में लगा दी पूरी जिंदगी - फोटो : इंस्टाग्राम@ inishutiwari

विस्तार

माता-पिता अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए पूरी जिंदगी लगा देते हैं। उनकी पढ़ाई से लेकर बेहतर भविष्य तक, हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखते हैं। लेकिन जब यही माता-पिता उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंचते हैं तो कई बार उन्हें अपनों से दूर वृद्धाश्रम में रहना पड़ता है। ऐसे में उनके मन में क्या चलता है, यह वही समझ सकते हैं, जो इस दौर से गुजर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक ऐसी ही रील लोगों को भावुक कर रही है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


वृद्धाश्रम में अंकल ने हंसते हुए कही दिल की बात
सोशल मीडिया क्रिएटर नीशू तिवारी एक वृद्धाश्रम पहुंचती हैं। यहां वह एक बुजुर्ग अंकल से बातचीत करती हैं और उनके बारे में कुछ बुनियादी जानकारी लेती हैं। बातचीत के दौरान जब उनसे परिवार के बारे में पूछा जाता है, तो वह जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद वह ऐसी बात कहते हैं, जिसे सुनकर किसी का भी दिल भारी हो सकता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nishu Tiwari (@inishutiwari)




बुजुर्ग ने कही दिल छू लेने वाली बात
बुजुर्ग कहते हैं, 'बेटा, एक मां-बाप 10 बच्चों को पालता है। लेकिन 10 बच्चे एक मां-बाप को नहीं पाल सकते हैं।' उनकी यह बात सुनने में भले ही छोटी लगे, लेकिन इसके पीछे छिपा दर्द लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। उनकी हंसी के बीच कही गई यह बात कई सवाल खड़े करती है। आखिर जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को बड़ा करने में पूरी जिंदगी लगा दी, उन्हें बुढ़ापे में अपनों से दूर क्यों रहना पड़ता है?

अंकल की बात सुनकर भावुक हुए लोग
सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई इस रील को खबर लिखे जाने तक 82 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, इसे पांच लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। वीडियो पर लोग अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं और बुजुर्ग की बात से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'मर्द हर परिस्थिति में कैसे हंस देते हैं यार।' दूसरे यूजर ने लिखा कि आखिरी लाइन ने उनका दिल तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि अंकल की मुस्कान में बहुत दर्द छिपा है। एक और यूजर ने उनकी बात को दिल तोड़ने वाला बताया।

माता-पिता के लिए समय निकालना भी जरूरी
यह वीडियो सिर्फ एक बुजुर्ग की बात नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों से जुड़ा एक जरूरी सवाल भी सामने रखता है। माता-पिता बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए कई समझौते करते हैं। वे अपनी जरूरतों को पीछे रखकर बच्चों की खुशियों को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में बुढ़ापे में उन्हें प्यार, सम्मान और साथ की जरूरत होती है। हालांकि, हर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग की कहानी एक जैसी नहीं होती और हर परिवार की परिस्थितियां भी अलग होती हैं। लेकिन यह जरूर है कि माता-पिता की देखभाल और उनके साथ समय बिताना परिवार की अहम जिम्मेदारी है। उनकी जरूरतों को समझना और उन्हें अकेलापन महसूस न होने देना भी उतना ही जरूरी है, जितना बचपन में उनकी ओर से हमारी देखभाल करना था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed