फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Why were worn-out tires dumped into canals? You will be surprised to learn the reason

क्यों नहरों में फेंक दिए गए थे खराब हो चुके टायर? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 08 Sep 2026 12:48 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 08 Sep 2026 12:48 PM IST
सार

अमेरिका के साउथवेस्ट में नहरों को कंक्रीट से पक्का करने के बाद जलीय जीवों के लिए समस्या खड़ी हो गई। इसके बाद शोर्धकताओं ने बेकार पड़े टायरों से इसका हल निकाला। 

विज्ञापन
Why were worn-out tires dumped into canals? You will be surprised to learn the reason
क्यों नहरों में फेंक दिए गए थे खराब हो चुके टायर? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : AI

विस्तार

नहरों की मजबूती और पानी के रिसाव को रोकना के लिए कंक्रीट से पक्का किया जाता है, लेकिन इससे एक परेशानी खड़ी हो सकती है। अमेरिका के साउथवेस्ट में नहरों को कंक्रीट से पक्का किए जाने के बाद जलीय जीवन प्रभावित हुआ और मछलियों की संख्या घट गई। लेकिन कैलिफोर्निया और एरिजोना के शोधकर्ताओं ने इसका हल निकाल लिया। उन्होंने इसका हल पूराने और कबाड़ टायरों में खोज लिया था। 

विज्ञापन


दरअसल, इंजीनियरों ने नहरों को पक्का करने के बाद पानी का रुकना आसान कर दिया। ऐसे में पानी मिट्टी में घुला नहीं रहा था। पानी के अंदर वाले पेड़ पौधे खत्म हो गए और जलीय जीवों के प्रवास की जगहें भी चली गईं। इसका असर हुआ कि मछलियों की संख्या घटनी लगी। 
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने किया प्रयोग

यह समस्या सामने आने के बाद कैलिफोर्निया और एरिजोना के शोधकर्ताओं गॉर्डन मुलर और चार्ल्स आर. लिस्टन ने प्रयोग किया। उन्होंने 32 साल पहले कैलिफोर्निया केकोचेला नहर और एरिजोना के हेडन-रोड्स एक्वाडक्ट में प्रयोग किया। यह प्रयोग सफल हो गया और मछलियां लौटनें लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार: पवन सिंह के गाने पर झूम उठा ह्यूमनॉइड रोबोट, लॉलीपॉप लागेलू पर किया जबरदस्त डांस

टायरों को बनाया खाना और घर

इस प्रयोग के दौरान शोधकर्ताओं ने बेकार पड़े टायरों को बांधकर पानी में डाल दिया। इससे मछलियों को पानी के अंदर बनी चट्टानों का अहसास हुआ। इसमें शैवाल, कीड़े और दूसरे कीट जमा होने लगे। यह मछलियों के खाने के काम आने लगे। इससे साबित होता है कि इकोलॉजिकल रेस्टोरेशन में कम खर्च से भी प्रभावी काम हो सकते हैं।


ऋषिकेश: जापानी एंबेसडर ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद, फोटोज शेयर कर लिखी दिल की बात

शोधकर्ता यह जानना चाहते थे कि क्या कंक्रीट स्ट्रक्चर को बिना हटाए नहरों के माहौल को मछलियों के हिसाब से बदला जा सकता है। इसी बदलाव के तहत उन्होंने टायरों को चट्टान का रू दिया। मछलियों के ऐसे छोटे बदलाव भी बड़ी संभावना ला सकते थे। इसमें मछलियों और छोट जीवों को रहने के लिए घर मिल गया। हालांकि, यह भी नहीं कहा जा सकता है कि  कंक्रीट वाली नहरें प्राकृतिक अहसास कराने लगीं थी। 

टायरों की समस्या भी हुई खत्म

शोधकर्ताओं के 1994 में इस प्रयोग से टायरों की समस्या भी समाप्त हुई। दरअसल, बेकार हो चुके टायरों को हटाना बेहद कठिन था, क्योंकि इनको डिसपोज करना कठिन होता है। शोधकर्ता दावा नहीं करते हैं कि टायरों से हर इकोलॉजिकल परेशानी हल हो सकती है। सिर्फ यह प्रयोग कंक्रीट नहर को वापस से तोड़कर प्राकृतिक बनाने की जगह टायरों में समस्या का हल बताता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed