{"_id":"6501b319008472fa7b0082b3","slug":"aai-gets-approval-to-install-full-body-scanners-at-4-airports-of-the-country-latest-anews-update-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAI: देश के चार हवाईअड्डों पर फुल बॉडी स्कैनर लगाने के लिए एएआई को मिली मंजूरी, फटाफट होगी यात्रियों की चेकिंग","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
AAI: देश के चार हवाईअड्डों पर फुल बॉडी स्कैनर लगाने के लिए एएआई को मिली मंजूरी, फटाफट होगी यात्रियों की चेकिंग
Wed, 13 Sep 2023 06:33 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 13 Sep 2023 06:33 PM IST
सार
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) अब देश के अति संवेदनशील एयरपोर्ट्स के लिए नई तकनीकी सुविधाएं लेकर आ रहा है। अब हवाईअड्डों पर यात्रियों की चेकिंग का समय घट जाएगा। इसके लिए फुल-बॉडी स्कैनर्स देश के चार हवाईअड्डों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
airport
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) देश के चार हवाईअड्डों पर फुल बॉडी स्कैनर लगाने जा रहा है। इसके लिए एएआई को सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) से हरी झंडी मिल गई है। अब हवाई यात्रियों की चेकिंग का वक्त काफी कम हो जाएगा। फिलहाल ये फुल-बॉडी स्कैनर्स देश के चार हवाई-अड्डों पर लगाए जाएंगे, जिनमें कोलकाता, चेन्नई, पुणे और गोवा शामिल हैं।
बता दें कि सरकार ने जुलाई में एक टेंडर जारी किया था, जिसमें 131 फुल बॉडी स्कैनर खरीदे जाने थे, जिससे यात्रियों की चेकिंग करने का औसत समय मौजूदा 30 से घटकर 15 सेकंड हो जाएगा। इसके साथ ही एएआई द्वारा संचालित हवाईअड्डों पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 600 नए हैंड बैगेज स्कैनर खरीदने के लिए भी टेंडर निकाले थे। हालांकि, बाद में इन टेंडर्स को वापस ले लिया गया था, क्योंकि इसे पीआईबी से मंजूरी की जरूरत थी।
500 करोड़ रुपये और उससे अधिक की अनुमानित लागत वाली सभी निवेश योजनाएं पीआईबी के दायरे में आती हैं। शुरुआत में 43 हवाई अड्डों पर 131 फुल-बॉडी स्कैनर और 600 नई हैंड-बैगेज स्कैनर मशीनें लगाने की योजना बनाई गई थी। 1,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च वाली इस योजना में अमृतसर, गोवा, श्रीनगर, जम्मू, लेह, वाराणसी, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, रायपुर, तिरूपति, भोपाल समेत अन्य एएआई द्वारा संचालित हवाईअड्डों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
इस बीच हवाईअड्डों की सुरक्षा में शामिल हितधारकों के बीच एक हालिया बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मूल योजना के अनुसार एक बार में इतना बड़ा कदम उठाने की बजाय चरणबद्ध तरीके से मामले में आगे बढ़ा जाए। पीआईबी ने फिलहाल फुल-बॉडी स्कैनर के लिए एएआई के स्वामित्व और प्रबंधन वाले सभी हवाईअड्डों में से चार ऐसे हवाईअड्डों, जहां सबसे अधिक लोग आते हैं, के लिए मंजूरी दे दी है।