फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Festive Season: Despite the increase in almond and pistachio prices, traders are hopeful of increased sales

त्योहारी सीजन: बादाम और पिस्ता की ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री बढ़ने की उम्मीद, कारोबारी किस तैयारी में?

Sat, 24 Oct 2026 03:48 PM IST
Navita R Asthana बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Navita R Asthana Updated Sat, 24 Oct 2026 03:48 PM IST
सार

  • पिछले साल की तुलना में बादाम, पिस्ता, अखरोट के कीमतें 20 से 30 प्रतिशत बढ़ी हैं, लेकिन बाजार में मांग बनी हुई है।
  • कारोबारी बोले- उपहार के रूप में देने के लिए हमें अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं, लेकिन यह कह सकते हैं, उनकी मात्रा कम हो गई है।

विज्ञापन
Festive Season: Despite the increase in almond and pistachio prices, traders are hopeful of increased sales
त्योहारी सीजन में सूखे मेवे की कीमतों पर दबाव। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वैश्विक स्तर पर बढ़े हुए तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष की वजह से ईरान और अफगानिस्तान जैसे देशों से बादाम तथ अन्य ड्राई फ्रूटस (सूखे मेवे) की आपूर्ति प्रभावित हुई। जिसकी वजह से पिस्ता, बादाम अखरोट की कीमतों पिछले साल की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ी हुई हैं। बावजूद इसके धनतेरस, दिवाली और भाईदूज पर कारोबारियों को बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

इस साल बिक्री में 10 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

मुंबई मेवा मसाला मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश गणात्रा ने अमर उजाला डॉटकॉम के साथ बातचीत में बताया कि, पिछले साल की तुलना में बादाम, पिस्ता, अखरोट के कीमतें 20 से 30 प्रतिशत बढ़ी हैं, लेकिन बाजार में मांग बनी हुई है। उपहार के रूप में देने के लिए हमें अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं, लेकिन यह कह सकते हैं, उनकी मात्रा कम हो गई है। उदाहरण के लिए कोई 250 ग्राम बादाम देता था तो उसकी जगह 100 या 200 ग्राम हो गया है। बाजार में रौनक है मांग भी बनी हुई है। इसलिए हमें उम्मीद है पिछले साल की दिवाली की तुलना में इस साल बिक्री में 10 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन

कंपनियां गिफ्ट बास्केट का वजन कम कर रही हैं

उन्होंने बताया कि कंपनियों का गिफ्ट के लिए एक निश्चित बजट होता है और वे उसी के भीतर उपहार तैयार कराना चाहती हैं। इस वर्ष ड्राई फ्रूट्स महंगे होने के कारण कंपनियां गिफ्ट बास्केट का वजन कम कराने के साथ-साथ महंगे मेवों की जगह अपेक्षाकृत सस्ते विकल्प शामिल करने पर जोर दे रही हैं। काजू की कीमतें अन्य कुछ मेवों की तुलना में अपेक्षाकृत प्रतिस्पर्धी होने के कारण इसकी मांग बनी हुई है। इसके अलावा, अखरोट और अंजीर को भी कंपनियां अपने गिफ्ट पैक में शामिल करने को प्राथमिकता दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमतों वृद्धि होने की वजह युद्ध और कम उत्पादन

नट्स एंड ड्राई फ्रूट्स काउंसिल (इंडिया) के अध्यक्ष गुंजन जैन कहते हैं, बादाम, पिस्ता, किशमिश और अखरोट सहित लगभग सभी प्रमुख नट्स एवं ड्राई फ्रूट्स की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। भारत में खजूर का प्रमुख आपूर्ति स्रोत मध्य पूर्व है। वहां से माल मंगाने की लागत बढ़ने के कारण खजूर की कीमतों में भी तेजी आई है। भारत में बादाम का सबसे अधिक आयात अमेरिका से होता है। इस वर्ष अमेरिका में बादाम के उत्पादन में कमी और शिपमेंट में देरी के कारण भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता प्रभावित हुई है। 

महंगाई के बावजूद दिवाली के कारोबार में उत्साह

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने कहा कि ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद दीपावली को लेकर बाजार में उत्साह बना हुआ है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिक्री रहने की उम्मीद है। हालांकि, बढ़ती कीमतों और बाजार में प्रतिस्पर्धा के कारण कारोबारियों के लाभ का अनुपात कम हो सकता है।  उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार व्यापारियों के लिए कारोबार का महत्वपूर्ण अवसर है। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार में मांग बनी रहना व्यापारिक गतिविधियों के लिए सकारात्मक संकेत है।

कीमतों में औसतन 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है

  • पिस्ता: 900 से बढ़कर 1,800 रुपये प्रति किलोग्राम
  • बादाम: 800 से बढ़कर रुपये 1,100 प्रति किलोग्राम
  • खजूर: 250 से बढ़कर रुपये 500 प्रति किलोग्राम
  • काजू: पिछले वर्ष 850–1,000 रुपये की तुलना में इस वर्ष 900–1,200 रुपये  प्रति किलोग्राम पर है।
  • अखरोट: 1,100–1,400 रुपये प्रति किलोग्राम
  • अंजीर: 600–1,200 रुपये प्रति किलोग्राम
  • किशमिश: कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है, जो कि 250 से 650 रुपये की बीच बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed