Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

द बोनस मार्केट अपडेट: बाजार में हरे निशान पर कारोबार का समापन; सेंसेक्स 31 अंक चढ़ा, निफ्टी 25300 के करीब

Thu, 12 Nov 2026 03:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Nov 2026 03:39 PM IST
सार

  • घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुए।
  • सेंसेक्स 31.61 (0.03%) अंक मजबूत होकर 81,911.01 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 44.30 (0.18%) अंकों की बढ़त हासिल कर 25,299.35  पर लगभग सपाट बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बावजूद कारोबार का समापन हरे निशान पर हुआ। सेंसेक्स 31.61 (0.03%) अंक मजबूत होकर 81,911.01 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 44.30 (0.18%) अंकों की बढ़त हासिल कर 25,299.35  पर लगभग सपाट बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में चार प्रतिशत जबकि श्रीराम फाइनेंश के शेयरों में तीन प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

विदेशी फंड के लगातार निवेश और कच्चे तेल की कम कीमतों से बाजार को कुछ सहारा मिला। हालांकि, वैश्विक एआई व्यापार में आई नरमी का असर भी बाजार पर दिखा। विभिन्न क्षेत्रीय सूचकांकों में मिला-जुला कारोबार दर्ज हुआ। मीडिया, वित्तीय सेवा और वित्तीय सेवा एक्स-बैंक जैसे क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि देखी गई। एफएमसीजी, रियल्टी, निजी बैंक और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों में भी खरीदारी का रुझान रहा। इसके विपरीत, आईटी, ऑटो, फार्मा और हेल्थकेयर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बिकवाली का दबाव रहा। तेल और गैस, सीमेंट तथा मिड-स्मॉल हेल्थकेयर स्टॉक्स में भी कमजोरी दर्ज की गई।

विज्ञापन

वैश्विक बाजारों का क्या रहा हाल?

वैश्विक बाजारों में भी अधिकतर गिरावट का रुख रहा। लंदन समय अनुसार सुबह 6:55 बजे तक S&P 500 फ्यूचर्स 0.5 फीसदी नीचे रहे। Nasdaq 100 फ्यूचर्स में 1 फीसदी की गिरावट आई। Dow Jones Industrial औसत फ्यूचर्स में मामूली बदलाव दिखा। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.8 फीसदी गिरा। MSCI इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में 1.3 फीसदी की कमी दर्ज हुई। हांगकांग का Hang Seng 1.3 फीसदी और Shanghai Composite 0.8 फीसदी नीचे बंद हुए। Euro Stoxx 50 फ्यूचर्स में 0.2 फीसदी की वृद्धि देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रुपये की क्या स्थिति रही?

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर बंद हुआ। रुपया डॉलर के मुकाबले 33 पैसे गिरकर 94.04 (प्रोविजनल) पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed