सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market BSE Sensex NSE Nifty Share Market INR v USD Value News and Updates

The Bonus Market Update: घरेलू बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 960 अंक टूटा, निफ्टी 25200 के नीचे

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Fri, 27 Feb 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

घरेलू बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला। वहीं पिछले दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 27.46 अंक गिरकर 82,248.61अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 14.05 अंक बढ़कर 25,496.55 अंक पर बंद हुआ था।

Sensex Opening Bell Share Market BSE Sensex NSE Nifty Share Market INR v USD Value News and Updates
शेयर बाजार का हाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुझान और विदेशी निधियों की नई निकासी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 959.07 अंक गिरकर 81,289.54 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 308.45 अंक गिरकर 25,188.10 अंक पर आ गया।

Trending Videos


शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 364.62 अंक गिरकर 81,883.99 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 117.15 अंक गिरकर 25,379.40 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 90.95 पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स पैक में, मारुति, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इटरनल लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं।

यूरोपीय बाजारों में रहा मिला-जुला हाल

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स नीचे कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था। गुरुवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुआ।

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव ने चिंता बढ़ाई

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर हाल ही में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी सफलता के समाप्त हो गई, जिससे अमेरिकी हमले की संभावना और व्यापक पश्चिम एशिया संघर्ष के जोखिम को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
उन्होंने कहा कि ईरान के संबंध में अमेरिका की अगली कार्रवाई को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और घरेलू स्तर पर नए उत्प्रेरकों की अनुपस्थिति में, निवेशकों की भागीदारी सतर्क और चुनिंदा रहने की संभावना है।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 70.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 0.07 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 70.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बाजार विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,465.99 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,031.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जो 27.46 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 82,248.61 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज की गई, जो 14.05 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 25,496.55 पर समाप्त हुआ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed