{"_id":"619e0f27aa36a4687a4c3c0e","slug":"stock-market-slipped-early-sensex-closed-down-by-500-points-nifty-fell-by-144-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 323 अंक टूटकर बंद, निफ्टी में 88 अंक की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 323 अंक टूटकर बंद, निफ्टी में 88 अंक की गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 24 Nov 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Stock Market Closed: कारोबार के अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 323.34 अंक या 0.55 फीसदी टूटकर 58340.99 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 88.30 अंक या 0.50 फीसदी चढ़कर 17415.05 के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विज्ञापन
विस्तार
शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला था, लेकिन कारोबार के अंत तक यह बढ़त कायम नहीं रह सकी। एक दिन की रौनक के बाद आज फिर बाजार में मायूसी देखने को मिली।कारोबार के अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 323.34 अंक या 0.55 फीसदी टूटकर 58340.99 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 88.30 अंक या 0.50 फीसदी चढ़कर 17415.05 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के अंतिम समय में भी सेंसेक्स 508 अंक तक गिर गया था। आज पेटीएम और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली।
Trending Videos
53 अंक की बढ़त के साथ खुला था सेंसेक्स
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स ने 53 अंक की तेजी के साथ 58,717 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, जबकि निफ्टी ने 21 अंक की बढ़त के साथ 17,524 के स्तर पर शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को टूटी थी चार दिनों की सुस्ती
शेयर बाजार में चार दिनों तक लगातार जारी रही गिरावट आखिरकार मंगलवार को बाजार बंद होने पर खत्म हो गई थी। इसके बाद बुधवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर की थी। बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स 198.44 अंक या 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 58664.55 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 86.80 अंक या 0.50 फीसदी चढ़कर 17503.35 के स्तर पर बंद हुआ था।