सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   West Asia tensions rock global markets, Asian indices fall sharply; know everything

Global Market: पश्चिम एशिया तनाव से वैश्विक बाजारों में हड़कंप, एशियाई सूचकांकों में तेज गिरावट, जानिए सबकुछ

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Mon, 09 Mar 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। जापान का निक्केई 4000 अंक से ज्यादा टूट गया, हांगकांग का हैंगसेंग 700 अंक से अधिक गिरा। आइए विस्तार से जानते हैं।

West Asia tensions rock global markets, Asian indices fall sharply; know everything
शेयर बाजार का हाल - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष का असर अब वैश्विक वित्तीय बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और सप्लाई को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी फ्यूचर्स भी दबाव में कारोबार करते नजर आए। जापान का निक्केई इंडेक्स 4000 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 700 से अधिक अंक गिरकर कारोबार कर रहा है।

Trending Videos

तेल की कीमतों में दिखा जोरदार उछाल

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही तेल की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई। फ्रंट-मंथ वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स करीब 20.1% उछलकर 109.20 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 17.7% बढ़कर 109.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस उछाल की बड़ी वजह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो जाना बताया जा रहा है। यह मार्ग दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर यहां शिपिंग एक सप्ताह भी बाधित रहती है, तो वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट

तेल की कीमतों में उछाल और बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण एशियाई शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली।

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 6.7% गिर गया।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी 7.7% लुढ़क गया।
  • सिंगापुर का एफटीएसई स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 2% गिरा।

हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी सैकड़ों अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। वहीं भारत में भी शुरुआती संकेत कमजोर दिख रहे हैं, क्योंकि गिफ्ट निफ्टी 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों पर भी दबाव

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिकी बाजारों के फ्यूचर्स भी गिरावट में हैं।

  • e-Mini Nasdaq-100 फ्यूचर्स 2.4% नीचे
  • e-Mini S&P 500 फ्यूचर्स 2% गिरा
  • e-Mini Dow फ्यूचर्स 1.9% कमजोर

डॉलर मजबूत, सोना-चांदी में गिरावट

  • सुरक्षित निवेश के तौर पर अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ने से यूएस डॉलर इंडेक्स 0.7% बढ़कर 99.645 पर पहुंच गया।
  • डॉलर मजबूत होने से सोने और चांदी पर दबाव देखा गया।
  • स्पॉट गोल्ड 1.8% गिरकर 5076.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा।
  • स्पॉट सिल्वर 4.5% गिरकर 80.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा।

क्या आगे और बढ़ेगा असर?

विश्लेषकों का कहना है कि अगर पश्चिम एशिया में संघर्ष और लंबा खिंचता है और होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग बाधित रहती है, तो तेल की कीमतों में और तेजी आ सकती है। इसका सीधा असर वैश्विक महंगाई, ब्याज दरों और शेयर बाजारों पर पड़ सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed