फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   7th Pay Commission DA Hike: Modi Govt Hikes Dearness Allowance for Central Govt Employees by 3 Percent from Jan 2022 News in Hindi

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, डीए में तीन फीसदी का इजाफा, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Wed, 30 Mar 2022 02:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 30 Mar 2022 02:50 PM IST
सार

DA Hike Central Govt: बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। बैठक में सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने पर अपनी मुहर लगाई। 

विज्ञापन
7th Pay Commission DA Hike: Modi Govt Hikes Dearness Allowance for Central Govt Employees by 3 Percent from Jan 2022 News in Hindi
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए तीन फीसदी बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। बैठक में सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने पर अपनी मुहर लगा दी है। यह एक जनवरी से लागू होगा। डीए की नई दरें लागू होने के बाद सरकार पर हर साल 9540 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

विज्ञापन


कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
गौरतलब है कि सरकार के फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी कर दिया गया है। अभी तक कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत दिया जा रहा था। इसके बाद अब कर्मचारियों की सैलरी में जोरदार इजाफा देखने को मिलेगा। अगर मंहगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी होता है तो वेतन में 20 हजार रुपये का इजाफा हो सकता है। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के डीए का निर्धारण बेसिक वेतन के आधार पर किया जाता है। बता दें कि अक्तूबर 2021 में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद डीए 31 प्रतिशत किया गया था। 
विज्ञापन


48 लाख कर्मचारियों को फायदा
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर सरकार वेतन वृद्धि की घोषणा करती है, तो इससे पूरे भारत में लगभग 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। पिछले साल सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया था। कोविड-19 महामारी के बावजूद इन कर्मचारियों को डीए इंक्रीमेंट दिया गया। हालांकि इस संबंध में अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन में होगी जोरदार बढ़ोतरी 
अर्से से डीए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों को आखिरकार सरकार की ओर से खुशखबरी दे दी गई है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि केंद्र सरकार होली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी कर तोहफा दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका था। अब तीन फीसदी की बढ़ोतरी के बाद जनवरी और फरवरी के साथ मार्च का डीए भी वेतन में जुड़कर आएगा। ऐसे में उन्हें काफी बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। 

ऐसे तय होता है महंगाई भत्ता
बता दें कि डीए में बढ़ोतरी पर सरकार की घोषणा सातवें वेतन आयोग की सिफारिश पर आधारित होगी। महंगाई भत्ता कर्मचारियों के वेतन के आधार पर दिया जाता है। शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता अलग-अलग होता है। इसकी गणना मूल वेतन पर होती है। पूर्व में आई रिपोर्टों पर गौर करें तो उनमें भी उम्मीद जताई गई थी कि होली से पहले सरकार डीए में बढ़ोतरी के संबंध में घोषणा करके कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ा हुआ वेतन, जनवरी और फरवरी के बकाया के साथ कर्मचारियों को मार्च में दिया जाएगा। 

वेतन और पेंशन का बड़ा हिस्सा
गौरतलब है कि महंगाई भत्ता कर्मचारी के वेतन और पेंशनभोगियों की पेंशन का एक बड़ा हिस्सा है। यह भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके वेतन पर मुद्रास्फीति के प्रभाव को ऑफसेट करने के लिए दिया जाता है। 7वें वेतन आयोग (7वें सीपीसी) के तहत सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीए में इंक्रीमेंट देती है। डीए सरकारी कर्मचारियों के स्थानों के आधार पर भी भिन्न होता है।

इस तरह समझें कितनी बढ़ेगी सैलरी
न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन को देखें तो केंद्रीय कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। अभी तक 31 फीसदी के हिसाब से इन्हें 5580 रुपये प्रतिमाह महंगाई भत्ता मिलता है। डीए के 34 फीसदी होने के बाद यह बढ़कर 6120 रुपये प्रति माह हो जाएगा। यानी इसमें प्रतिमाह के हिसाब से 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी। सालाना आधार पर सैलरी को देखें तो इसमें 6,480 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा।


अधिकतम बेसिक सैलरी में इतनी बढ़ोतरी 
अधिकतम बेसिक सैलरी की बात करें तो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह 56,900 रुपये है। अभी 31 फीसदी के हिसाब से इन्हें 17,639 रुपये डीए प्रतिमाह दिया जाता है। ऐसे में 34 फीसदी के हिसाब से डीए का कैलकुलेशन करें तो यह प्रतिमाह 19,346 रुपये हो जाएगा यानी पूरे 1707 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। इस हिसाब से सालाना आधार पर इन कर्मचारियों की सैलरी 20,484 रुपये बढ़ जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed