Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Energy Solutions Seals ₹3,050-Crore Acquisition of IntelliSmart to Power Up Smart Metering Business

स्मार्ट मीटरिंग बाजार में अदाणी का दांव: ₹3,050 करोड़ में खरीदी इंटेलीस्मार्ट, जानिए इस मेगा डील के मायने

Fri, 13 Nov 2026 02:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 13 Nov 2026 02:33 PM IST
सार

  • अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने ₹3,050 करोड़ में इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का 100% अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
  • जानिए कैसे यह सरकारी-सॉवरेन उपक्रमों से हुआ सौदा देश के पावर व मीटरिंग सेक्टर की तस्वीर बदलेगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें और जानें हर बारीकी।

विज्ञापन
Adani Energy Solutions Seals ₹3,050-Crore Acquisition of IntelliSmart to Power Up Smart Metering Business
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत के बिजली और ऊर्जा वितरण क्षेत्र में बुनियादी बदलाव की बयार बह रही है, और इस दौड़ में देश के बड़े कॉरपोरेट घराने अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहे हैं। अरबपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने स्मार्ट मीटरिंग सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ₹3,050 करोड़ का बड़ा दांव पूरा कर लिया है। कंपनी ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए जानकारी दी कि उसने सरकारी और सॉवरेन एसेट मैनेजर्स के संयुक्त उपक्रम इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का पूर्ण अधिग्रहण सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है।

विज्ञापन

क्या है 3,050 करोड़ रुपये की यह पूरी डील?

इस सौदे की कुल लागत ₹3,050 करोड़ तय की गई है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने यह खरीदारी नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) से की है। 

विज्ञापन

इस सौदे के तहत दो प्रमुख वित्तीय कदम उठाए गए हैं:

  • 100% इक्विटी हिस्सेदारी: कंपनी ने इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की 100 फीसदी इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण किया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • डिबेंचर्स का रिडेम्पशन: इसके साथ ही, NIIF के पास मौजूद इंटेलीस्मार्ट के ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर्स को पूरी तरह भुनाया (रिडीम) गया है।

इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर क्या काम करती है?

इंटेलीस्मार्ट देश के ऊर्जा क्षेत्र में एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (AMI) विकसित करने वाली एक प्रमुख कंपनी है। यह बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के लिए अत्याधुनिक डिजिटल और स्मार्ट मीटरिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसके अलावा, कंपनी देश में स्मार्ट गैस मीटर लगाने और उनके प्रबंधन के काम से भी जुड़ी हुई है।

सौदे से किन प्रमुख संस्थानों की हुई निकासी?

इस सौदे में विक्रेता पक्ष की भूमिका में दो बड़ी सरकारी और वित्तीय संस्थाएं शामिल थीं। NIIF (नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड): यह भारत का सॉवरेन-एंकर अल्टरनेटिव एसेट मैनेजर है। EESL (एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड): यह केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के अधीन प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) का एक संयुक्त उद्यम है। इस सौदे के पूरे होने के साथ ही इन दोनों संस्थाओं की इंटेलीस्मार्ट से औपचारिक निकासी पूरी हो गई है।

सीसीआई की मंजूरी और टाइमलाइन क्या रही?

यह अधिग्रहण रातों-रात नहीं हुआ, बल्कि इसके लिए तय कानूनी और नियामकीय प्रक्रियाओं का पालन किया गया। जून में हुआ था समझौता: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने इस वर्ष जून के महीने में इंटेलीस्मार्ट की 100% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक बाध्यकारी सिक्योरिटीज परचेज एंड सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किया था।

सीसीआई से हरी झंडी: भारत के निष्पक्ष व्यापार नियामक कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने 30 अक्तूबर को इस अधिग्रहण प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दी थी। नियमों के अनुसार, निर्धारित सीमा से बड़े सौदों को बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बनाए रखने और अनुचित कारोबारी प्रथाओं को रोकने के लिए सीसीआई से मंजूरी लेना अनिवार्य होता है। नियामक की मुहर के बाद अब कंपनी ने फाइलिंग कर इस सौदे के पूरा होने की घोषणा कर दी।

अदाणी ग्रुप के लिए इस सौदे के क्या मायने हैं?

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड पहले से ही देश में बड़े पैमाने पर बिजली पारेषण (ट्रांसमिशन), बिजली वितरण और एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सक्रिय है। देश भर में बिजली चोरी रोकने, बिलिंग दक्षता सुधारने और ग्रिड को आधुनिक बनाने के लिए केंद्र व राज्य स्तर पर स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम तेजी से चल रही है। ऐसे माहौल में इंटेलीस्मार्ट जैसी स्थापित कंपनी की कमान हाथ में आने से अदाणी ग्रुप को तुरंत एक बना-बनाया नेटवर्क, तकनीकी विशेषज्ञता और गैस मीटरिंग सेक्टर में भी विस्तार का सीधा मौका मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed