फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India appoints Tewolde Gebremariam as CEO & MD

एअर इंडिया को मिला नया नेतृत्व: टेवोल्डे गेबरमारियम बने सीईओ और एमडी; कैंपबेल विल्सन की लेंगे जगह

Wed, 05 Aug 2026 07:01 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 05 Aug 2026 07:01 PM IST
सार

एअर इंडिया ने बुधवार को इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के पूर्व प्रमुख टेवोल्डे गेबरमारियम को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)  नियुक्त करने की घोषणा की। वह कैंपबेल विल्सन का स्थान लेंगे, जिन्होंने इस वर्ष अप्रैल में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Air India appoints Tewolde Gebremariam as CEO & MD
टेवोल्डे गेबरमारियम - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

एअर इंडिया के निदेशक मंडल ने बुधवार को टेवोल्डे गेबरमारियम को एयरलाइन का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की घोषणा की। वह कैंपबेल विल्सन का स्थान लेंगे। कंपनी ने कहा कि यह नेतृत्व परिवर्तन एयर इंडिया के विश्वस्तरीय वैश्विक एयरलाइन बनने की परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण चरण है।

विज्ञापन


विमानन उद्योग के सबसे सफल प्रमुख
कंपनी के अनुसार, नए सीईओ के चयन के लिए निदेशक मंडल ने एक विशेष समिति की निगरानी में व्यापक वैश्विक खोज प्रक्रिया अपनाई। इस दौरान आंतरिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई अनुभवी उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया। बोर्ड का उद्देश्य ऐसे नेता का चयन करना था, जिसके पास बड़े स्तर पर एयरलाइन के पुनर्गठन, परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा मानकों, ग्राहक सेवा और लाभदायक विस्तार का सिद्ध अनुभव हो। बोर्ड ने सर्वसम्मति से टेवोल्डे गेबरमारियम को इस जिम्मेदारी के लिए सबसे उपयुक्त माना। उनके पास एयरलाइन संचालन, रणनीतिक नेतृत्व और बड़े पैमाने पर बदलाव लागू करने का लंबा अनुभव है।
विज्ञापन


टेवोल्डे गेबरमारियम को वैश्विक विमानन उद्योग के सबसे सफल प्रमुख अधिकारियों में गिना जाता है। उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के सीईओ के रूप में कार्य किया। उनके नेतृत्व में एयरलाइन ने बहु-अरब डॉलर का विस्तार किया और एक क्षेत्रीय एयरलाइन से अफ्रीका के सबसे बड़े, सबसे लाभदायक और सबसे सम्मानित एयरलाइन समूह के रूप में पहचान बनाई। इस दौरान कंपनी का राजस्व चार गुना से अधिक और विमान बेड़ा लगभग तीन गुना बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एअर इंडिया ने कहा कि गेबरमारियम को जटिल परिचालन प्रबंधन, संगठनात्मक बदलाव, वैश्विक हब विकसित करने, मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (एमआरओ) सुविधाओं और विमानन प्रशिक्षण ढांचे को मजबूत करने का व्यापक अनुभव है। अब जबकि एअर इंडिया पुनर्गठन के शुरुआती चरण से आगे बढ़कर तेज विकास और लाभदायक विस्तार के दौर में प्रवेश कर रही है, उनका अनुभव कंपनी के लिए अहम साबित होगा।

ये चुनौतियां होंगी सामने
कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि कैंपबेल विल्सन के नेतृत्व में एअर इंडिया ने स्थिरीकरण, एकीकरण और नए विमानों के अधिग्रहण की शुरुआती प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है। अब एयरलाइन विस्तार और क्रियान्वयन के नए चरण में प्रवेश कर रही है, जहां टेवोल्डे का अनुभव एअर इंडिया को एक प्रमुख वैश्विक एयरलाइन और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


वहीं, टेवोल्डे गेबरमारियम ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि एअर इंडिया जैसे ऐतिहासिक ब्रांड का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती आर्थिक क्षमता के अनुरूप एक विश्वस्तरीय वैश्विक एयरलाइन का निर्माण करने का अवसर बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह कंपनी के कर्मचारियों, निदेशक मंडल और सभी साझेदारों के साथ मिलकर परिचालन विश्वसनीयता, भारतीय आतिथ्य और दीर्घकालिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed