सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air passengers can soon carry liquids including water bottles in hand baggage

खुशखबरः हवाई यात्रा में जल्द ले जा सकेंगे बाहर से खरीदी पानी की बोतल

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
air passengers can soon carry liquids including water bottles in hand baggage
विज्ञापन

हवाई यात्री जल्द ही बाहर से खरीदी हुई पानी की बोतल और ऐसे अन्य उत्पाद अपने हैंड बैगेज में ले जा सकेंगे। नागर विमानन मंत्रालय इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है और जल्द ही यात्रियों को यह बड़ी सौगात मिल सकती है।

Trending Videos


अभी है मनाही

फिलहाल देश भर के सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में 100 एमएल से ज्यादा मात्रा वाली पानी की बोतल, शैम्पू, सेनेटाइजर और अन्य इस तरह की तरल वस्तुओं को ले जाने पर रोक है। सुरक्षा जांच के बाद आप हवाई अड्डे के कैफेटेरिया से पानी की बोतल खरीद कर तो विमान में ले जा सकते हैं, लेकिन प्रवेश के दौरान तरल पदार्थ वाली किसी भी तरह की बोतल मिलने पर वो जब्त कर ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई अड्डों पर जल्द लगेगी यह नई मशीन

देश के सभी हवाई अड्डों पर आने वाले कुछ महीनों में एक नई मशीन लगाई जाएगी, जिससे तरल विस्फोटक पदार्थ की जांच आसानी से हो सकेगी। ऐसी मशीन विश्व के कई प्रमुख हवाई अड्डों पर लगी हुई है। इस मशीन में सभी प्रकार तरल पदार्थ वाले कंटेनर यात्रियों को रखने पड़ते हैं और पांच सेकंड में मशीन कंटेनर को पूरी तरह से जांच कर लेगी। हालांकि इस तरह की सुविधा शुरू होने में कम से कम 6 महीने का वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed