{"_id":"69e9f993c49cb418bb0cdb5d","slug":"amazon-india-to-invest-over-rs-2800-crore-to-drive-associate-wellbeing-boost-ops-network-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Business: अमेजन इंडिया का बड़ा निवेश, कर्मचारियों के कल्याण और ऑपरेशंस नेटवर्क पर 2,800 करोड़ खर्च करेगी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Business: अमेजन इंडिया का बड़ा निवेश, कर्मचारियों के कल्याण और ऑपरेशंस नेटवर्क पर 2,800 करोड़ खर्च करेगी
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेजन इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के ऑपरेशंस वाइस प्रेसिडेंट अभिनव सिंह ने कहा, '2013 में Amazon.in की शुरुआत के बाद से हमने देश के हर सर्विसेबल पिनकोड तक पहुंचने वाला सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद नेटवर्क बनाया है। इस नेटवर्क के केंद्र में हमारे कर्मचारी हैं और उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय कल्याण हमारी प्राथमिकता है।'
अमेजन इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेजन इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि वह देशभर में कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय कल्याण को मजबूत करने के साथ-साथ अपने ऑपरेशंस नेटवर्क के विस्तार के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। कंपनी का यह निवेश 2030 तक भारत में 35 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस निवेश से कारोबार विस्तार के साथ-साथ एआई-आधारित डिजिटलीकरण, निर्यात वृद्धि और रोजगार सृजन पर भी ध्यान दिया जाएगा।
प्रोजेक्ट आश्रय के तहत कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार करेगी कंपनी
कंपनी ने कहा कि वह अपने मुख्य और क्विक कॉमर्स नेटवर्क का विस्तार करेगी, ताकि ग्राहकों को मिनटों, घंटों और दिनों के भीतर डिलीवरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अमेजन ने बताया कि वह 'प्रोजेक्ट आश्रय' के तहत कर्मचारियों के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार करेगी, मेडिकल और दुर्घटना बीमा को बेहतर बनाएगी और हजारों कर्मचारियों तथा 2 लाख से अधिक सामुदायिक सदस्यों को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच दिलाने में मदद करेगी।
कंपनी के अनुसार, यह निवेश 2025 में किए गए 2,000 करोड़ रुपये के निवेश के बाद किया जा रहा है, जिसके तहत देशभर में 17 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 सॉर्टेशन सेंटर और 75 लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू किए गए थे। साल 2025 में अमेजन ने अपनी क्विक कॉमर्स सेवा 'Amazon Now' भी लॉन्च की थी, जिसे अब प्रमुख शहरों में 300 से अधिक माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर तक विस्तार दिया जा चुका है, जिससे तेज और सुरक्षित डिलीवरी संभव हो सकी है।
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X