{"_id":"69e8dfb86a5ffb5d3f0d504f","slug":"gold-prices-fell-by-rs-300-to-rs-1-57-lakh-per-10-grams-silver-plunged-by-rs-2700-to-rs-2-55-lakh-per-kg-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Silver-Gold Prices: सर्राफा बाजार पर वैश्विक अनिश्चितता का असर; सोना 300 रुपए फिसला, चांदी में भारी गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Silver-Gold Prices: सर्राफा बाजार पर वैश्विक अनिश्चितता का असर; सोना 300 रुपए फिसला, चांदी में भारी गिरावट
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सोना- चांदी का भाव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही, जबकि चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये टूटकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा।
Trending Videos
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की योजना विफल हो गयी। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम की अवधि बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि प्रगति की कमी ने अनिश्चितता को बढ़ाए रखा, जिससे कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों को समर्थन मिला, जबकि कीमती धातुओं के लिए यह एक बाधा साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के बाजारों का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी 1.46 प्रतिशत बढ़कर 77.80 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोना 0.48 प्रतिशत बढ़कर 4,742.97 डॉलर प्रति औंस रहा। एलकेपी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, सोना तेजी के साथ खुला और सकारात्मक दायरे में रहा। इससे जारी संघर्ष विराम की उम्मीदों से समर्थन मिला। हालांकि, संघर्ष विराम की अवधि बढ़ाने के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोधाभासी बयानों ने बाजार में अस्थिरता को बढ़ाए रखा है।
ये भी पढ़ें: Insurance: स्वास्थ्य बीमा को लेकर युवा उदासीन, 55% पॉलिसीधारक तीन साल में ही बीमा पॉलिसी कर देते हैं रद्द
उन्होंने कहा कि वैश्विक घटनाक्रमों से मिल रहे मिश्रित संकेत सभी संपत्ति श्रेणियों में अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों में तेज लेकिन अल्पकालिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्रिवेदी ने कहा, बाजार का ध्यान अब 29 अप्रैल को आने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर केंद्रित है, जो बाजार की दिशा तय करने में एक प्रमुख कारक साबित होगी।

कमेंट
कमेंट X