सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US stocks rally to records, but Brent oil also tops USD 100 on worries about Iran war

US Stock Market: मुनाफे की चमक से वॉल स्ट्रीट नई ऊंचाई पर, लेकिन ईरान तनाव से 100 डॉलर पार तेल ने बढ़ाई चिंता

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Pavan Updated Thu, 23 Apr 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान से जंग के बीच बुधवार को अमेरिकी शेयर मार्केट ने नई ऊंचाई को छुआ। हालांकि कच्चे तेल की कीमत ने 100 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, वैश्विक बाजारों की बात करें तो यूरोप में गिरावट रही, जबकि एशिया में मिला-जुला रुख दिखा। जापान का निक्की 225 थोड़ा बढ़ा, लेकिन हांगकांग का हांग सेंग नीचे चला गया।

US stocks rally to records, but Brent oil also tops USD 100 on worries about Iran war
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली और प्रमुख इंडेक्स नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। एसएंडपी 500 करीब 1% चढ़कर अपने पिछले ऑल-टाइम हाई को पार कर गया। वहीं डाउ जोन्स औद्योगिक औसत में 340 अंकों की बढ़त रही और नैस्डैक कंपोजिट ने भी 1.6% उछलकर नया रिकॉर्ड बना लिया। बड़ी कंपनियों के उम्मीद से बेहतर नतीजों ने बाजार को मजबूती दी।
Trending Videos


जीई वर्नोवा के शेयर करीब 13.7% चढ़े
इस तेजी में जीई वर्नोवा का बड़ा योगदान रहा, जिसके शेयर करीब 13.7% चढ़ गए। कंपनी ने उम्मीद से ज्यादा मुनाफा कमाया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े डेटा सेंटरों के लिए भारी ऑर्डर मिले। इसी तरह बोस्टन साइंटिफिक, बोइंग और फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल के शेयर भी मजबूत तिमाही नतीजों के बाद तेजी से बढ़े। दूसरी ओर, गांजा (कैनाबिस) सेक्टर की कंपनियों में तेजी आई। रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप प्रशासन मारिजुआना को कम खतरनाक श्रेणी में डालने की तैयारी कर रहा है, जिससे इस इंडस्ट्री पर टैक्स का बोझ कम हो सकता है। इससे टिलरे ब्रांड्स और कैनोपी ग्रोथ के शेयरों में जोरदार उछाल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल की कीमतों ने चिंता की लकीरें बढ़ाई
हालांकि इस उत्साह के बीच एक बड़ी चिंता भी बनी रही- तेल की कीमतें। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल की कीमत 3.5% बढ़कर 101 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई। इसकी बड़ी वजह ईरान के साथ जारी युद्ध है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। तेल की कीमतें युद्ध से पहले करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अब 100 डॉलर के पार पहुंच चुकी हैं। हालांकि पहले के मुकाबले अब बाजार में उतार-चढ़ाव थोड़ा कम हुआ है। इसी बीच कुछ कंपनियों के शेयर गिरे भी। बेस्ट बाय के शेयर लगभग 4.6% नीचे आ गए क्योंकि कंपनी की सीईओ कोरी बैरी के पद छोड़ने की घोषणा हुई।

होर्मुज संकट और गहराने की आशंका
ईरान के पास स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य, जो दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, वहां तनाव बढ़ गया है। खबरों के मुताबिक ईरान ने कुछ जहाजों पर कार्रवाई की और कुछ को कब्जे में भी लिया। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम बढ़ाने की बात तो कही, लेकिन ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी भी जारी रखी है। इससे संकट और गहराता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed