सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Biz Updates: Bank loan fraud Court sends former ADAG officer Jhunjhunwala to Mumbai on production warrant

Biz Updates: लोन धोखाधड़ी मामले में एडीएजी के पूर्व अधिकारी को प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई भेजा गया, जानिए अपडेट

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Wed, 29 Apr 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Biz Updates: Bank loan fraud Court sends former ADAG officer Jhunjhunwala to Mumbai on production warrant
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े सीबीआई के मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के गिरफ्तार पूर्व वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई भेजा है। सीबीआई की अर्जी पर मुंबई कोर्ट ने झुनझुनवाला के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। वहीं, अमिताभ झुनझुनवाला को मुंबई कोर्ट मे पेश किया जाएगा।

Trending Videos


अमिताभ झुनझुनवाला को ईडी ने गिरफ्तार किया था जो फिलहाल न्यायिक हिरासत मे तिहाड जेल मे बंद था। अनिल अंबानी समूह की कंपनियों, जैसे रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड के जरिए कथित बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों मे झुनझुनवाला की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें शेल या फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, यह मामला रिलायंस ग्रुप की कंपनियों रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) में कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ा है, जिसमें दोनों अधिकारियों (झुनझुनवाला और बापना) की अहम भूमिका होने का शक है।

झुनझुनवाला पहले रिलायंस ग्रुप के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं और रिलायंस कैपिटल लिमिटेड में वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर भी थे। सूत्रों के अनुसार, उस दौरान आरएचएफएल और आरसीएफएल के कामकाज में उनकी अहम भूमिका थी।

वहीं, बापना रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और आरएचएफएल के डायरेक्टर रह चुके हैं और उन पर भी वित्तीय फैसलों में शामिल होने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने दोनों को कथित तौर पर बैंक लोन के पैसे के दुरुपयोग और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया।

इससे पहले इसी महीने सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम), अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें आरोप है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को 3,750 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

ईरान की करेंसी में डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट

एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इस्राइल के साथ अस्थिर युद्धविराम के बने रहने के कारण ईरान की राष्ट्रीय मुद्रा रियाल का मूल्य 1 अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 18 लाख पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed