{"_id":"6689f4231e137c2d0e0180c2","slug":"business-news-updates-rbi-finance-ministry-share-market-usd-inr-value-commerce-trade-news-in-hindi-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Business: खाद्य पदार्थों के पैकेट पर बड़े अक्षरों में देनी होगी नमक, चीनी की जानकारी; बदले नियम को मिली मंजूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Business: खाद्य पदार्थों के पैकेट पर बड़े अक्षरों में देनी होगी नमक, चीनी की जानकारी; बदले नियम को मिली मंजूरी
Sun, 07 Jul 2024 07:19 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Jul 2024 07:19 AM IST
सार
खाद्य पदार्थों के पैकेट पर अब बड़े अक्षरों में देनी होगी नमक, चीनी और वसा की जानकारी देनी होगी। नियामक ने शनिवार को इस संबंध में लेबलिंग नियमों में बदलाव को मंजूरी दी।
विज्ञापन
processed food, Junk food
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य नियामक एफएसएसएआई खाद्य पदार्थों के पैकेट पर नमक, चीनी और वसा से जुड़ी जानकारी बोल्ड अक्षरों के साथ बड़े फॉन्ट में देने को अनिवार्य करने की तैयारी कर रहा है। नियामक ने शनिवार को इस संबंध में लेबलिंग नियमों में बदलाव को मंजूरी दी। अब, इस संशोधन के लिए मसौदा अधिसूचना जारी कर सभी हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि पैकेट पर पोषण संबंधी जानकारी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह फैसला एफएसएसएआई के चेयरमैन अपूर्व चंद्रा की अध्यक्षता में लिया गया। नियामक ने कहा, संशोधन का मकसद उपभोक्ताओं को उत्पाद के पोषण मूल्य को अच्छी तरह समझने और बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाना है।