{"_id":"6a978f5111b27491ea0a67a3","slug":"business-update-windfall-tax-petrol-diesel-export-october-paddy-procurement-forex-gold-silver-crude-rate-news-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यापार जगत की सुर्खियां: पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा; अक्तूबर में धान खरीद लक्ष्य 708 लाख टन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
व्यापार जगत की सुर्खियां: पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा; अक्तूबर में धान खरीद लक्ष्य 708 लाख टन
Wed, 02 Sep 2026 08:22 AM IST
ज्योति भास्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया। वित्त मंत्रालय के अनुसार, डीजल निर्यात पर कर 25 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल निर्यात पर 1.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है। वहीं, एटीएफ पर टैक्स 19.5 से घटाकर 19 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
धान खरीद का लक्ष्य 708 लाख टन तय
केंद्र ने एक अक्तूबर से शुरू होने वाले 2026-27 के खरीफ विपणन सत्र के लिए 708.64 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया है। हालांकि, इस साल 5 अगस्त तक धान की वास्तविक खरीद 720.74 लाख टन तक पहुंच गई थी। वर्ष 2024-25 के पूरे सत्र में 708.85 लाख टन और 2023-24 में 689.56 लाख टन धान की खरीद हुई थी। 31 अगस्त तक धान का रकबा 414.10 लाख हेक्टेयर था।

केंद्र सरकार से पांच राज्यों को मिलेंगे 1,183.11 करोड़
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच राज्यों- उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और त्रिपुरा के कृषि मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना' (PM-RKVY) तथा 'कृषोन्नति योजना' (KY) के तहत कुल 1,183.11 करोड़ रुपए की द्वितीय मदर सैंक्शन जारी करने को मंजूरी दी गई। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत घटाने और कृषि में आधुनिक तकनीकों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में चौहान ने कहा कि किसान हमारे देश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।
द्वितीय मदर सैंक्शन योजना, किस राज्य को कितना फंड?

- आंध्र प्रदेश- 409.40 करोड़
- तमिलनाडु- 355.88 करोड़
- ओडिशा- 219.65 करोड़
- उत्तराखंड- 106.67 करोड़
- त्रिपुरा- 91.51 करोड़