Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates pollution Health insurance claims rise Vaishnaw semiconductors SEBI RBI Forex crude oil news

बिजनेस अपडेट: प्रदूषण संबंधी स्वास्थ्य बीमा दावे बढ़े, वैष्णव बोले- सेमीकंडक्टर के लिए मजबूत घरेलू परिवेश अहम

Sun, 15 Nov 2026 11:11 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 15 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Business Updates pollution Health insurance claims rise Vaishnaw semiconductors SEBI RBI Forex crude oil news
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में प्रदूषण से संबंधित स्वास्थ्य बीमा दावों में 4.3 गुना वृद्धि हुई है। कुल दावों में 78 फीसदी हृदय और श्वसन संबंधी बीमारियों के हैं। पॉलिसीबाजार के आंकड़ों के अनुसार, 31-55 आयु वर्ग के कामकाजी पेशेवर 59 फीसदी दावों के साथ सबसे आगे हैं। वरिष्ठ नागरिक 31 फीसदी दावों के लिए जिम्मेदार हैं। ये दोनों समूह मिलकर लगभग 90 फीसदी प्रदूषण-संबंधी स्वास्थ्य बीमा दावों का प्रतिनिधित्व करते हैं। दिल्ली में सबसे अधिक 8,093 दावे दर्ज किए गए। इसके बाद पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद का स्थान रहा। टियर-2 और टियर-3 शहरों में कुल दावों का 55 फीसदी हिस्सा रहा। प्रदूषण से जुड़े दावे अक्तूबर से मार्च के बीच सबसे अधिक होते हैं। कुल दावा भुगतान 4.5 गुना बढ़कर 241.6 करोड़ रुपये हो गया। औसत दावा राशि 62,662 रुपये तक पहुंच गई। यह दर्शाता है कि प्रदूषण अब केवल श्वसन रोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बड़ा स्वास्थ्य और बीमा जोखिम बन रहा है।

विज्ञापन

भारत को सेमीकंडक्टर के लिए अपनी मशीन व कलपुर्जे बनाने होंगेः वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए अपनी मशीनें और बहुत सटीक कलपुर्जों का विनिर्माण करने की जरूरत है। केंद्र सरकार इस क्षेत्र में मजबूत घरेलू परिवेश विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना एवं प्रसारण तथा रेल मंत्री वैष्णव ने बंगलूरू स्थित एथेरियल मशीन्स की विनिर्माण इकाई के दौरे के क्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में मजबूत सेमीकंडक्टर परिवेश विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना के अनुरूप आत्मनिर्भर भारत की भावना के तहत यह जरूरी है कि भारत सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए आवश्यक मशीनों और बहुत सटीक कलपुर्जों का विकास एवं उत्पादन खुद करे। मंत्री ने कहा कि एथेरियल मशीन्स की इकाई उन्नत मशीनों और उच्च परिशुद्धता वाले कलपुर्जों का उत्पादन करके इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मंत्री ने बताया कि यह इकाई उन्नत मशीनरी और उच्च-सटीकता वाले ऐसे पुर्जे बनाती है, जिनमें 2 माइक्रोन से 20 माइक्रोन तक की सहनशीलता होती है। इस तरह के महत्वपूर्ण पुर्जे पहले जर्मनी व जापान जैसे देशों में बनाए जाते थे।

विज्ञापन
Trending Videos

USFDA ने डॉ. रेड्डीज की हैदराबाद इकाई का निरीक्षण बंद किया, VAI स्टेटस दिया
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) ने दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज की हैदराबाद स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण पूरा कर लिया है। कंपनी ने बताया कि नियामक ने निरीक्षण के नतीजे को 'वॉलंटरी एक्शन इंडिकेटेड' (VAI) श्रेणी में रखा है। इसके साथ ही निरीक्षण आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। यह जांच हैदराबाद के बचुपल्ली स्थित कंपनी की फॉर्मुलेशन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी (FTO-3) में की गई थी। यहां दवाओं के निर्माण से जुड़े गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) मानकों की जांच हुई थी। कंपनी ने 14 अगस्त 2026 को ही इस निरीक्षण के बारे में शेयर बाजारों को जानकारी दी थी। अब USFDA ने नियामकीय प्रक्रिया के तहत निरीक्षण बंद करने की पुष्टि की है। VAI का मतलब है कि निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसी बातें सामने आईं, जिन पर कंपनी को स्वेच्छा से सुधारात्मक कदम उठाने की सलाह दी गई है। यह श्रेणी आधिकारिक रूप से निरीक्षण बंद होने का संकेत देती है।
 
विज्ञापन

महंगाई, कच्चे तेल और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी शेयर बाजार की चाल
भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह निवेशकों की नजर थोक महंगाई के आंकड़ों, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री पर रहेगी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया के घटनाक्रम और वैश्विक आर्थिक संकेत भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। सोमवार, 16 नवंबर को अक्टूबर महीने के थोक महंगाई (WPI) और व्यापार आंकड़े जारी होंगे। इसके अलावा अमेरिका के खुदरा बिक्री आंकड़े, फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स और बेरोजगारी के आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय बाजार में इस सप्ताह सकारात्मक रुख बना रह सकता है। नवंबर के पहले पखवाड़े में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में 84,290 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले लगातार दो महीनों तक विदेशी निवेशकों ने शुद्ध निकासी की थी।

पिछले सप्ताह सेंसेक्स 564.43 अंक यानी 0.69 फीसदी चढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 113.95 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा दिसंबर में होने वाली RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले निवेशक केंद्रीय बैंक के संभावित फैसलों पर भी नजर रखेंगे।
 
विज्ञापन

भारत में क्षेत्रीय विमानों की बड़ी संभावनाएं, अगले 20 साल में 500 विमानों की जरूरत: एम्ब्रेयर
ब्राजील की विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर ने भारत को क्षेत्रीय विमानों के लिए बड़ा बाजार बताया है। कंपनी के मुताबिक, भारत में इस क्षेत्र में कारोबार की अपार संभावनाएं हैं। एम्ब्रेयर का अनुमान है कि अगले 20 वर्षों में भारत को 80 से 146 सीटों वाले कम से कम 500 विमानों की जरूरत होगी। कंपनी के एशिया प्रशांत क्षेत्र के उपाध्यक्ष राउल विलारोन ने कहा कि देश में करीब 1,200 ऐसे हवाई मार्ग हैं, जहां सीधी उड़ानें उपलब्ध नहीं हैं। इनमें से 90 प्रतिशत मार्ग 500 किलोमीटर से अधिक लंबे हैं और इन पर यात्रियों की संख्या 100 से कम है। कंपनी का मानना है कि उसके छोटे विमान इन मार्गों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

एम्ब्रेयर ने जनवरी में अदाणी समूह के साथ भारत में क्षेत्रीय विमान निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी। विलारोन ने कहा कि दोनों कंपनियां इस परियोजना पर काम कर रही हैं और सरकार भी इसे आगे बढ़ाने को लेकर उत्सुक है। उन्होंने हालांकि परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। कंपनी के अनुसार, भारत में उसके करीब 50 विमान संचालित हो रहे हैं। इनमें वायुसेना, सरकारी एजेंसियों और स्टार एयर के विमान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed