Air Traffic: 30 अप्रैल को घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या ऑल टाइम हाई पर, मंत्री बोले- ये समृद्धि का संकेत
Air Traffic: कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित होने के बाद देश का घरेलू हवाई यातायात पिछले कई महीनों से सुधार के रास्ते पर है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, "भारतीय घरेलू हवाई यात्रा 30 अप्रैल को पूर्व-कोविड औसत को पार कर नई ऊंचाई पर पहुंच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यात्रियों की आसमान छूती संख्या देश की बढ़ती समृद्धि का संकेत हैं। इससे पहले रविवार को हवाई यात्रियों की संख्या अपने अब तक के उच्चतम स्तर 4,56,082 पर पहुंच गई।
कोरोना से उबरने के बाद सुधार के रास्ते पर हवाई यातायात
कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित होने के बाद देश का घरेलू हवाई यातायात पिछले कई महीनों से सुधार के रास्ते पर है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, "भारतीय घरेलू हवाई यात्रा 30 अप्रैल को पूर्व-कोविड औसत को पार कर नई ऊंचाई पर पहुंच गई।
सिंधिया बोले- नागरिक उड्डयन क्षेत्र हर दिन नए कीर्तिमान बना रहा
मंत्रालय के अनुसार, रविवार को कुल 4,56,082 यात्रियों ने 2,978 उड़ानों में उड़ान भरी। इसके अनुसार भारत का घरेलू हवाई यातायात सर्वकालिक उच्च स्तर के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। कोविड से पहले, औसत दैनिक घरेलू यात्री संख्या 3,98,579 थी। सिंधिया ने एक ट्वीट में कहा कि देश का नागरिक उड्डयन क्षेत्र हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।