{"_id":"69c24d02215bf972460c206b","slug":"emphasis-on-increasing-the-share-of-railways-in-automobile-transportation-vaishnav-said-wagon-design-is-a-big-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transportation: ऑटोमोबाइल ढुलाई में रेलवे की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर, वैष्णव बोले वैगन की डिजाइन बड़ी चुनौती","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Transportation: ऑटोमोबाइल ढुलाई में रेलवे की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर, वैष्णव बोले वैगन की डिजाइन बड़ी चुनौती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Riya Dubey
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ऑटोमोबाइल ढुलाई बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए, जैसे यात्री कोचों को NMG वैगनों में बदलना। फिर भी रेलवे की हिस्सेदारी करीब 25% ही है, क्योंकि मौजूदा ऑटोमोबाइल कैरियर वैगनों का डिजाइन उद्योग की जरूरतों के मुताबिक नहीं है।
अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
रेलवे सुधारों पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑटोमोबाइल परिवहन को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में कई प्रयास किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद रेलवे की हिस्सेदारी अपेक्षाकृत कम बनी हुई है।
वैष्णव ने बताया कि ऑटोमोबाइल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए यात्री कोचों को एनएमजी (न्यू मॉडिफाइड गुड्स) वैगनों में बदला गया और कई नई पहलें भी शुरू की गईं। हालांकि, इन प्रयासों के बावजूद जब उद्योग से फीडबैक लिया गया तो सामने आया कि रेलवे की हिस्सेदारी अब भी करीब 25 प्रतिशत के आसपास ही है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत ने एक बड़ी समस्या की ओर ध्यान दिलाया है, जो ऑटोमोबाइल कैरियर वैगनों के डिजाइन से जुड़ी है। मंत्री के मुताबिक, मौजूदा डिजाइन उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पूरी तरह उपयुक्त नहीं है, जिससे रेलवे के जरिए वाहन परिवहन में बाधाएं आ रही हैं।
(यह खबर अपडेट की जा रही है)
Trending Videos