फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Former chief of IMF on economic crisis did lot of work stop recession now governments take steps

आर्थिक संकट पर बोली आईएमएफ की पूर्व प्रमुख, मंदी रोकने के लिए बहुत काम किया, अब सरकारें उठाए कदम

Fri, 20 Sep 2019 03:03 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Sep 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Former chief of IMF on economic crisis did lot of work stop recession now governments take steps
क्रिस्टीन लगार्ड - फोटो : Twitter

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की पूर्व प्रमुख क्रिस्टीन लगार्ड ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में जारी नरमी को मानवनिर्मित करार दिया और कहा कि इसे मानव ही सही भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रेक्जिट तथा व्यापार तनाव जैसी समस्याएं हमने खुद ही बनाई हैं और हम इसे ठीक भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


लगार्ड ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर को कमजोर बताते हुए कहा कि इसके इर्द-गिर्द जोखिम बना हुआ है। उन्होंने नीति निर्माताओं से मानवनिर्मित व्यवधान करने की अपील की।
विज्ञापन


आईएमएफ की पूर्व प्रमुख की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने इस साल के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान 3.20 प्रतिशत से घटाकर 2.90 प्रतिशत कर दिया है। यह 2008 में वैश्विक आर्थिक संकट के शुरू होने के बाद की सबसे धीमी दर है। ओईसीडी ने यह भी कहा कि व्यापार तनाव से वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर को नुकसान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगार्ड ने कहा कि आर्थिक संकट को मंदी बन जाने से रोकने के लिये केंद्रीय बैंकों ने बहुत काम किया है। अब सरकारों की बारी है कि वे कदम उठायें। लगार्ड आईएमएफ की पहली महिला प्रमुख रही हैं। वह यूरोपीय केंद्रीय बैंक की भी पहली महिला प्रमुख बनने वाली हैं।


नई जिम्मेदारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनका ध्यान स्थिरता और रोजगार सृजन पर रहेगा। वह ऐसे समय यूरोपीय केंद्रीय बैंक की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संस्थान पर जानबूझकर यूरो का अवमूल्यन करने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed