फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gst returns non filers will be barred from generating eway bills from june 21

जीएसटी रिटर्न न भरने वाले कारोबारियों पर सरकार सख्त, नहीं जेनरेट होगा ई-वे बिल

Wed, 24 Apr 2019 04:49 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 24 Apr 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
gst returns non filers will be barred from generating eway bills from june 21
e way

केंद सरकार अब ऐसे कारोबारियों पर सख्ती करने जा रहा है जो कि समय पर अपना जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं। ऐसे कारोबारियों के लिए अब ई-वे बिल जारी करना मुश्किल हो जाएगा। इससे उनके व्यापार पर असर पड़ने की संभावना है। 

विज्ञापन

21 जून से लागू होगा नियम

वित्त मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि नया नियम 21 जून से लागू होगा। यह नियम ऐसे कारोबारियों पर लागू होगा, जो लगातार दो बार से अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे हैं। अभी कारोबारियों को हर तिमाही में अपना रिटर्न भरना होता है। 

विज्ञापन

ऐसे पड़ेगा असर

इसमें वो कारोबारी भी आएंगे जो कि जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम के तहत अपना रिटर्न दाखिल करते हैं। इससे कारोबारियों को देश भर में अपना सामान भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) ने कहा है कि माल भेजने वाला, माल पाने वाला, ट्रांसपोर्टर, ई-कॉमर्स ऑपरेटर या कुरियर एजेंसी को ई-वे बिल जेनरेट करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महीने की 20 तारीख तक फाइल करना होता है रिटर्न

गुड्स एंड सर्विस टैक्स  के लागू होने के बाद से किसी महीने के लिए उसके बाद के महीने की 20 तारीख तक मासिक टैक्स रिटर्न फाइल करना होता है। हालांकि कम्पोजिशन स्कीम के तहत आने वाले कारोबारियों को किसी तिमाही के समाप्त होने के बाद के महीने की 18 तारीख को अपना तिमाही रिटर्न फाइल करना होता है।

जीएसटी नेटवर्क ने तैयार किया आईटी नेटवर्क

गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स नेटवर्क ने ऐसा आईटी सिस्टम तैयार किया है, जो निर्धारित अवधि तक टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करने वाले कारोबारियों को ई-वे बिल जेनरेट करने से बैन कर देगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे जीएसटी चोरी रोकने में मदद मिलेगी। अप्रैल-दिसंबर के दौरान 15,278 करोड़ रुपये की जीएसटी की चोरी के 3,626 मामले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed