{"_id":"680c8a7e3f22b0483202a81d","slug":"indian-airlines-carried-1-45-cr-passengers-in-march-8-79-pc-higher-yoy-dgca-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: पिछले साल की तुलना में हवाई यात्रियों की संख्या 8.79% बढ़ी, मार्च में इतने करोड़ लोगों ने भरी उड़ान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGCA: पिछले साल की तुलना में हवाई यात्रियों की संख्या 8.79% बढ़ी, मार्च में इतने करोड़ लोगों ने भरी उड़ान
Sat, 26 Apr 2025 01:02 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:02 PM IST
सार
DGCA: नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अपनी मासिक घरेलू यात्री यातायात रिपोर्ट में बताया है कि मार्च 2025 के दौरान देश की विमानन कंपनियों से 145.42 लाख यात्रियों ने सफर किया। पिछले साल इसी अवधि के दौरान 133.68 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी थी। आइए इस रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
इंडिगो
- फोटो : Indigo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च महीने में देश में करीब 1 करोड़ 45 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी। डीजीसीए ने शनिवार को आधिकारिक आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी। देश के हवाई यात्रियों की संख्या में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 8.79 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले साल यानी मार्च 2024 में कुल 1 करोड़ 33 करोड़ यात्रियों ने उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अपनी मासिक घरेलू यात्री यातायात रिपोर्ट में कहा, "मार्च 2025 के दौरान देश की विमानन कंपनियों से 145.42 लाख यात्रियों ने सफर किया। पिछले साल इसी अवधि के दौरान 133.68 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी थी।"
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: World Bank: भारत के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, रिपोर्ट में रोजगार और गरीबी पर की गई यह टिप्पणी
विज्ञापन
बीते महीने में इंडिगो ने कुल 93.1 लाख यात्रियों को परिवहन सुविधा प्रदान की, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 64 प्रतिशत रही। जबकि एयर इंडिया समूह ने (पूर्ण सेवा प्रदाता एयर इंडिया और कम लागत वाली कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस) के जरिए 38.8 लाख यात्रियों को परिवहन सुविधा प्रदान की। उसकी बाजार हिस्सेदारी 26.7 प्रतिशत रही।
दो अन्य प्रमुख एयरलाइन कम्पनियों अकासा एयर और स्पाइसजेट ने मार्च 2025 में क्रमशः 7.2 लाख और 4.8 लाख यात्रियों को उड़ान सेवाएं प्रदान की। उनकी बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 5 प्रतिशत और 3.3 प्रतिशत रही।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के बाद DGCA की गाइडलाइन, कहा- यात्रियों की मदद करें एयरलाइन कंपनियां
मार्च 2025 में इंडिगो के विमान सबसे अधिक 88.1 प्रतिशत समय पर रहे। उसके बाद अकासा एयर का ओटीपी (ऑन टाइम परफॉर्मेंस) 86.9 प्रतिशत रहा। एयर इंडिया समूह और स्पाइसजेट का स्कोर क्रमश: 82 प्रतिशत और 72.1 प्रतिशत प्रदर्शन किया। ओटीपी की गणना चार मेट्रो हवाई अड्डों - बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई के लिए की गई है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन