फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian railways irctc relaxed rules for booking full train or coach

शादी के लिए आसानी से बुक करा सकेंगे ट्रेन या कोच, आसान हुए नियम

Mon, 22 Jul 2019 07:06 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 22 Jul 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
indian railways irctc relaxed rules for booking full train or coach

देश में कोई भी व्यक्ति शादी या फिर अन्य आयोजनों के लिए अब ट्रेन का कोच या फिर पूरी ट्रेन को आसानी से बुक करा सकेंगे। आईआरसीटीसी ने इसके लिए नियमों में काफी ढील दे दी है। लोग केवल घर बैठे आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर एप के माध्यम से यह बुकिंग कर पाएंगे। 

विज्ञापन

40 फीसदी ज्यादा देना होगा किराया

लोगों को इसके लिए 35 से 40 फीसदी अधिक किराये का भुगतान करना होगा। एक निश्चित सुरक्षा निधि रेलवे के खाते में जमा करानी होती है, जो बाद में वापस मिल जाती है। अतिरिक्त शुल्क में जीएसटी व अन्य टैक्स शामिल किए गए हैं। अगर प्रोग्राम कैंसिल होता है तो भुगतान निर्धारित टैक्स काटकर वापस कर दिया जाता है। 

विज्ञापन

पैन, आधार कार्ड जरूरी

ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए व्यक्ति के पास पैन या फिर आधार कार्ड होना जरूरी है। अगर व्यक्ति के पास पैन या फिर आधार कार्ड नहीं है तो फिर बुकिंग होने में परेशानी हो सकती है। आपको पहले https://www.ftr.irctc.co.in/ftr/ पर लॉगिन करकेआईडी बनानी होगी। पैन और आधार से आपको ओटीपी के जरिए वेरिफाई किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोच की करा सकते हैं बुकिंग

जिन कोच को ट्रेन में लगाया जा सकता है, उनमें वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, सेंकड एसी, थर्ड एसी, एसी चेयरकार, एग्जिक्यूटिव चेयरकार, शयनयान, पेंट्रीकार, पार्सल वैन आदि शामिल हैं। 

कोच और ट्रेन की बुकिंग का यह है चार्ज

कोच बुक कराने के लिए 50 हजार रुपये और 18 कोच वाली पूरी ट्रेन के लिए नौ लाख रुपये चार्ज लगेगा। अगर ट्रेन एक हफ्ते के बाद भी बुक रहती है, तो फिर प्रति कोच 10 हजार रुपये अतिरिक्त देनी होगी। 

पूरी ट्रेन बुक कराने का यह है नियम

अगर आप पूरी ट्रेन को बुक कराते हैं, तो फिर इन नियमों का पालन करना होगाः

  • कम से कम 18 और अधिकतम 24 कोच
  • तीन एसएलआर कोच जरूरी कम कोच लेने पर भी सुरक्षा निधि 18 कोच के बराबर ही लगेगी। 
  • एक माह से लेकर छह माह पूर्व बुकिंग कराना जरूरी 
  • हो सकती है दो दिन पहले बुकिंग कैंसिल 
  • स्टेशन पर स्टॉप अधिकतम 10 मिनट का होगा 
  • दो स्लीपर कोच अनिवार्य 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed