फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo Website Outage Disrupts Ticket Bookings and Web Check-in for Passengers

IndiGo की वेबसाइट में आई बड़ी खराबी: टिकट बुकिंग से चेक-इन तक अटकी सेवा; एयरलाइन बोली- तकनीकी दिक्कत, टीम जुटी

Wed, 19 Aug 2026 07:20 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 19 Aug 2026 07:20 PM IST
सार

इंडिगो की वेबसाइट में बुधवार को तकनीकी समस्या आने से कुछ यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग और वेब चेक-इन प्रभावित हुआ। एयरलाइन ने बताया कि उसके कोर रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में रुक-रुककर दिक्कत आ रही है और टीम इसे ठीक करने में जुटी है।

विज्ञापन
IndiGo Website Outage Disrupts Ticket Bookings and Web Check-in for Passengers
इंडिगो विमान - फोटो : X-@IndiGo6E

विस्तार

देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो की वेबसाइट में बुधवार को तकनीकी समस्या सामने आई। इसके चलते कुछ यात्रियों को टिकट बुक करने और ऑनलाइन वेब चेक-इन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उसके मुख्य रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में रुक-रुककर समस्या आ रही है। कंपनी के मुताबिक, इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ ग्राहकों के लिए ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच मुश्किल हो गई।
विज्ञापन

 

इंडिगो ने तकनीकी समस्या पर क्या कहा?

एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि उसके कोर रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में इंटरमिटेंट समस्या आ रही है। कंपनी की तकनीकी टीम अपने पार्टनर के साथ मिलकर इसे जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी है। इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट बुकिंग और वेब चेक-इन पर क्या असर पड़ा?

वेबसाइट में आई तकनीकी परेशानी के कारण कुछ ग्राहक टिकट बुकिंग और ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। कुछ यात्रियों के लिए वेब चेक-इन में भी दिक्कत की जानकारी सामने आई। हालांकि, एयरलाइन ने इसे पूरे सिस्टम के स्थायी रूप से बंद होने के बजाय रुक-रुककर आने वाली तकनीकी समस्या बताया है।

जिन यात्रियों की फ्लाइट जल्द है, वे क्या करें?

इंडिगो ने ऐसे यात्रियों को सीधे अपने कस्टमर सपोर्ट या कॉन्टैक्ट सेंटर से संपर्क करने की सलाह दी है, जिन्हें तत्काल यात्रा से जुड़ी सहायता की जरूरत है। वहीं, जिन यात्रियों की फ्लाइट बाद में है, उन्हें कुछ समय बाद दोबारा IndiGo की वेबसाइट या ऐप एक्सेस करने की सलाह दी गई है। इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए तकनीकी समस्या के कारण हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। एयरलाइन ने भरोसा दिलाया कि उसकी टीमें समस्या को जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed