{"_id":"603f557afff9805947455630","slug":"know-about-billionaire-jay-chaudhry-one-of-the-world-top-billionaire-today-according-to-hurun-global-rich-list-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन हैं दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल जय चौधरी, कभी पेड़ के नीचे बैठकर करते थे पढ़ाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
जानिए कौन हैं दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल जय चौधरी, कभी पेड़ के नीचे बैठकर करते थे पढ़ाई
Wed, 03 Mar 2021 02:53 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल जय चौधरी
- फोटो : facebook: @Zscaler
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबरसेक्योरिटी फर्म Zscaler के मालिक जय चौधरी 'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021' में 577 स्थान ऊपर बढ़कर दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में पहुंच गए हैं। 62 वर्षीय जय चौधरी अब भारत के नौवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। कोरोना वायरस की मार दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ी है। लेकिन दुनिया के कई अरबपतियों को इस दौरान फायदा हुआ है। पिछले साल चौधरी की कुल दौलत 271 फीसदी बढ़कर 13 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
काफी दिलचस्प है उनकी कामयाबी की कहानी
जय चौधरी की कामयाबी की कहानी काफी दिलचस्प है। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले अरबपति के गांव में एक समय में लाइट भी नहीं हुआ करती थी इसलिए वे पेड़ के नीचे पढ़ाई करते थे। इतना ही नहीं, 10वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए वह चार किलोमीटर पैदल चल कर पड़ोस के गांव जाते थे। अब विश्व के शीर्ष अरबपतियों की सूची में उनका नाम आया है। इससे कईं युवक प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए बढ़ी कमाई
फिलहाल उनके परिवार के पास नैसडैक में सूचीबद्ध ZScaler कंपनी के 45 फीसदी शेयर हैं। इस कंपनी की अभी की वैल्यू करीब 28 अरब डॉलर है। दरअसल कोरोना काल के दौरान डिजिटल टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ी है। इसकी वजह से चौधरी के कंपनी को काफी मजबूती मिली। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लोग घर से काम कर रहे थे, जिससे डिजिटल इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा। उनकी कंपनी के पास 5000 से भी ज्यादा ग्राहक हैं।
विज्ञापन
साल 2008 में की थी कंपनी की शुरुआत
जय चौधरी ने साल 2008 में Zscaler कंपनी की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में कंपनी का आईपीओ लॉन्च किया था। चौधरी ने 2019 में एक इंटर्व्यू में बताया था कि उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह ये है कि पैसों के साथ उनका लगाव बहुत कम है। इंटरनेट व क्लाउड को हर किसी के लिए सुरक्षित बनाना उनका मकसद था।