फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LPG Price Hike New rates of Gas cylinders Oil companies october price increase hindi news updates

एलपीजी की कीमतों में उछाल: आज से 70 रुपये से अधिक महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर, नई कीमतें क्या?

Thu, 01 Oct 2026 07:30 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 01 Oct 2026 07:30 AM IST
सार

वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमतों में उछाल की खबर है। 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर के दाम 70 रुपये से अधिक बढ़ाए जाने की सूचना है। अलग-अलग शहरों में गैस के दाम भिन्न हो सकते हैं। कीमतें बढ़ने से कारोबारों का ईंधन खर्च बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
LPG Price Hike New rates of Gas cylinders Oil companies october price increase hindi news updates
गैस के दाम बढ़े - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

त्योहारी सीजन से ठीक पहले आज कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। तेल-गैस का कारोबार करने वाली कंपनियों ने दाम 60 से 70 रुपये से अधिक बढ़ाए हैं। महंगे हुए 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की नई कीमतें अलग-अलग शहरों में टैक्स के मुताबिक भिन्न रहती हैं। ऐसे में आज हुई कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी नई दरें अलग-अलग होंगी। घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन

त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका, दिल्ली में नए दाम कितने?

रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में 62.50 रुपये की वृद्धि हुई है। दिल्ली में नई कीमत 2,810 रुपये हो गई है। त्योहारी सीजन में वाणिज्यिक सिलिंडरों की मांग बढ़ती है, ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारों पर असर दिख सकता है। इससे पहले सितंबर में भी वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारों पर क्या होगा असर?

दरअसल, अधिकांश होटल, रेस्टोरेंट और छोटे भोजनालय दैनिक व्यवसाय और खाना पकाने जैसी गतिविधियों में बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर का उपयोग करते हैं। सिलिंडर के दाम बढ़ने से लागत बढ़ सकती है। ऐसे में कम लाभ पर चलने वाले छोटे कारोबारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की लागत पर भी व्यापक प्रभाव डाल सकती हैं। कारोबार में अतिरिक्त लागत की सूरत में ग्राहकों से अधिक कीमत वसूली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed