Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Microfinance Borrowers' Changing Trend, Average Loan Amount Rises 17.5%

रिपोर्ट: माइक्रोफाइनेंस के कर्जदारों का बदल रहा रुख, औसत ऋण में 17.5% की बढ़ोतरी, क्या बढ़ रहा कर्ज का भार?

Wed, 11 Nov 2026 06:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 11 Nov 2026 06:22 PM IST
सार

  • सीआरआईएफ यानी क्रिफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में माइक्रोफाइनेंस कर्ज की औसत राशि 17.5 फीसदी बढ़कर 63,100 रुपये हो गई।
  • इस क्षेत्र में भी बड़े कर्ज लेने का चलन बढ़ा, जबकि कुल कर्ज संग्रह और सक्रिय खातों में गिरावट आई।

विज्ञापन
Microfinance Borrowers' Changing Trend, Average Loan Amount Rises 17.5%
Report by CRIF - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में माइक्रोफाइनेंस कर्ज की औसत राशि सालाना आधार पर 17.5 फीसदी बढ़कर 63,100 रुपये हो गई। यह कर्जदारों के बीच बड़ी रकम के कर्ज लेने के बढ़ते चलन को दर्शाता है। रिपोर्ट में माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र के कुल कर्ज संग्रह और सक्रिय खातों की स्थिति का भी विश्लेषण किया गया है। आरबीआई की ओर से मान्यता प्राप्त क्रेडिट ब्यूरो क्रिफ की सितंबर 2026 की माइक्रोफाइनेंस रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन


कुल माइक्रोफाइनेंस कर्ज वितरण में सालाना 5.1 फीसदी की वृद्धि हुई, लेकिन पिछली तिमाही के मुकाबले 7.5 फीसदी की गिरावट आई। सक्रिय कर्ज खातों की संख्या 22.4 फीसदी घटकर 9.6 करोड़ रह गई। माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र का कुल कर्ज संग्रह 5 फीसदी घटकर 3.28 लाख करोड़ रुपये हो गया। एनबीएफसी-एमएफआई संस्थाओं ने उद्योग में अपनी स्थिति मजबूत की। कुल कर्ज संग्रह में उनकी हिस्सेदारी 38.8 फीसदी से बढ़कर 44.7 फीसदी हो गई। उनका कर्ज संग्रह भी 9.4 फीसदी बढ़कर 1.47 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। परिसंपत्ति गुणवत्ता व्यापक रूप से स्थिर रही और कर्ज भुगतान में चूक की दर 1 फीसदी से नीचे रही।

विज्ञापन

क्या माइक्रोफाइनेंस कर्जदार अब बड़े कर्ज ले रहे हैं?

क्रिफ की रिपोर्ट बताती है कि औसत माइक्रोफाइनेंस कर्ज राशि में 17.5 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह बढ़कर 63,100 रुपये हो गई है, जो बड़े कर्ज लेने की प्रवृत्ति को दर्शाता है। इसका मतलब है कि अब कर्जदारों पर ऋण का भार बढ़ता जा रहा है। 80,000 रुपये से एक लाख रुपये तक के कर्ज की हिस्सेदारी 14.7 फीसदी से बढ़कर 18.5 फीसदी हो गई है। 1 लाख रुपये से अधिक के कर्ज की हिस्सेदारी भी 11.2 फीसदी से बढ़कर 15.1 फीसदी तक पहुंच गई है। इन बड़े कर्ज के वितरण मूल्य में 41.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के कुल कर्ज संग्रह और खातों की स्थिति क्या है?

कुल माइक्रोफाइनेंस कर्ज वितरण सालाना आधार पर 5.1 फीसदी बढ़कर 56,956 करोड़ रुपये हो गया है। सक्रिय कर्ज खातों की संख्या 22.4 फीसदी घटकर 9.6 करोड़ रह गई है। माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र का कुल कर्ज संग्रह भी 5 फीसदी घटकर 3.28 लाख करोड़ रुपये हो गया है। एनबीएफसी-एफएफआई संस्थाओं ने उद्योग में अपनी स्थिति मजबूत की है। कुल कर्ज संग्रह में उनकी हिस्सेदारी 38.8 फीसदी से बढ़कर 44.7 फीसदी हो गई है। उनका कर्ज संग्रह 9.4 फीसदी बढ़कर 1.47 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

जिम्मेदार ऋण वितरण क्यों महत्वपूर्ण है?

भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी तपोब्रत चौधरी ने कहा कि माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र अब परिपक्वता की ओर बढ़ रहा है। इसमें विकास और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। उनका अनुभव बताता है कि भुगतान क्षमता के भीतर कर्ज लेने वाले ग्राहक समय पर चुकाते हैं, इसलिए कर्जदार की पूरी वित्तीय स्थिति समझना आवश्यक है। जिम्मेदार ऋण वितरण के लिए क्रेडिट ब्यूरो के आंकड़ों के साथ जमीनी हकीकत की समझ भी जरूरी है। कर्ज देने के फैसले लेते समय परिवार की आय, आजीविका और कर्ज चुकाने की क्षमता को गहराई से समझना चाहिए। सतत वित्तीय समावेशन के लिए विवेकपूर्ण तरीके से कर्ज देना और जरूरतमंदों तक पहुंच बढ़ाना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed