फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   mumbai airport second runway to remain close from 7 feb to 30 march

एक महीने के लिए बंद रहेगा मुंबई हवाई अड्डे का रनवे, 5 हजार फ्लाइट्स होंगी कैंसिल

Fri, 25 Jan 2019 05:05 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Fri, 25 Jan 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
mumbai airport second runway to remain close from 7 feb to 30 march

हवाई यात्रियों के लिए मुंबई आना-जाना परेशानी का सबब बन सकता है। एक महीने से अधिक समय के लिए मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक रनवे मरम्मत के लिए बंद रहेगा। इससे करीब 5 हजार फ्लाइट्स रद्द होने की संभावना है। 

विज्ञापन

7 फरवरी से बंद होगा रनवे

मुंबई हवाई अड्डे पर एक रनवे 7 फरवरी से लेकर के 30 मार्च तक बंद रहेगा। इस वजह से हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली करीब 230 फ्लाइट्स रोजाना रद्द रहेंगी। मुंबई हवाई अड्डे पर प्रति घंटा 36 उड़ानों की आवा-जाही होती है। 

विज्ञापन

हफ्ते की इन दिनों होगी मरम्मत

मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से लेकर के शाम 5 बजे तक मरम्मत होगी। हालांकि इस दौरान मुख्य रनवे पर फ्लाइट्स आती-जाती रहेंगी। मुख्य रनवे पर प्रति घंटा 50 फ्लाइट्स को लेने की क्षमता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ गया किराया

हालांकि अभी से मुंबई जाने वाली उड़ानों का किराया काफी बढ़ गया है। दिल्ली से मुंबई के लिए अगले महीने किराये में फिलहाल 20 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इस रूट पर रोजाना 30 उड़ानें रद्द रहेगीं। इसके अलावा मुंबई-गोवा और मुंबई-बंगलूरू रूट पर रोजना 15 उड़ान रद्द होंगी। मुंबई एयरपोर्ट पर रोजाना 950 फ्लाइट्स का आवागमन होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed