सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Now passengers can choose 60% of their seats for free, the Centre has given instructions to airlines

Civil Aviation: अब 60 फीसदी मनपंसद सीटें मुफ्त में चुन सकेंगे यात्री, एयरलाइंस की अतिरिक्त शुल्क वसूली पर लगाम

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Wed, 18 Mar 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

सरकार ने एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि हर उड़ान में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के दी जाएं, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही, एक ही PNR पर बुकिंग करने वाले यात्रियों को साथ बैठाने और यात्री सुविधाओं व अधिकारों को बेहतर व पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।

Now passengers can choose 60% of their seats for free, the Centre has given instructions to airlines
एयरलाइन के लिए केंद्र का निर्देश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भारत में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि हर उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएं। इसका उद्देश्य यात्रियों को निष्पक्ष और सस्ती सीट चयन सुविधा देना है।

Trending Videos


मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, अब तक केवल सीमित सीटें ही मुफ्त में दी जाती थीं, जबकि बाकी सीटों के लिए यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाता था। नए निर्देश के लागू होने के बाद अधिकतर यात्रियों को बिना अतिरिक्त खर्च के सीट चुनने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े?

भारत का घरेलू विमानन बाजार तेजी से विस्तार करते हुए अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना ‘उड़ान’ (UDAN) के चलते हवाई यात्रा पहले के मुकाबले अधिक सुलभ और समावेशी हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के हवाई अड्डे अब रोजाना पांच लाख से अधिक यात्रियों को संभाल रहे हैं, जो इस क्षेत्र में तेज वृद्धि और बढ़ती मांग को दर्शाता है।

सस्ती दरों पर भोजन और मुफ्त किताबों की सुविधा

सरकार ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए अन्य कई पहल भी शुरू की हैं। इनमें उड़ान यात्री कैफे (UDAN Yatri Café) के जरिए सस्ती दरों (affordable) पर भोजन उपलब्ध कराना, फ्लाइब्ररी (Flybrary) के तहत मुफ्त किताबें पढ़ने की सुविधा देना और देशभर के हवाई अड्डों पर मुफ्त वाई-फाई की व्यवस्था शामिल है।


एक ही PNR पर यात्रा करने वालों को साथ बैठाने का निर्देश

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर यात्रियों ने एक ही PNR (Passenger Name Record) के तहत टिकट बुक किया है, तो उन्हें साथ बैठाया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे यात्रियों को पास-पास सीट देना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि परिवार या समूह को अलग-अलग बैठने की समस्या न हो।

एयरलाइनों के लिए नए नियम भी लागू

सरकार ने यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कुछ और अहम निर्देश जारी किए हैं-

  • खेल उपकरण और संगीत वाद्ययंत्र ले जाने के लिए स्पष्ट और यात्री-अनुकूल नियम बनाए जाएं।
  • पालतू जानवरों को ले जाने की नीति सार्वजनिक और साफ हो।
  • उड़ानों में देरी, रद्दीकरण या बोर्डिंग से इनकार की स्थिति में यात्री अधिकारों का सख्ती से पालन हो।
  • एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एयरपोर्ट काउंटर पर यात्री अधिकार स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं।
  • क्षेत्रीय भाषाओं में भी यात्रियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाए।

सरकार का कहना है कि इन कदमों से हवाई यात्रा को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और यात्रियों के अनुकूल बनाया जा सकेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed