सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NPS accumulation will secure future of millions of workers; unorganized sector will be covered by pensions

PFRD: NPS संचय से करोड़ों कामगारों का सुरक्षित होगा भविष्य; पेंशन के दायरे में आएंगे असंगठित क्षेत्र के कामगार

Shubham Shankdhar Shubham Shankdhar
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:47 AM IST
विज्ञापन
सार

पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण देश में असंगठित क्षेत्र के करोड़ों कामगारों को पेंशन से जोड़ने के लिए 'एनपीएस संचय' योजना शुरू करने जा रहा है, जो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के ढांचे पर आधारित होगी। इस योजना का पायलट शुरू हो चुका है और जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

NPS accumulation will secure future of millions of workers; unorganized sector will be covered by pensions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

देश में लंबे समय तक पेंशन को एक ऐसी सुविधा माना गया, जो सिर्फ सरकारी या बड़ी कंपनियों में काम करने वालों तक सीमित रही। लेकिन, बदलते आर्थिक परिदृश्य में अब यह सोच तेजी से टूट रही है।
Trending Videos

पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) इसी दिशा में अहम कदम उठाते हुए एनपीएस संचय शुरू करने जा रहा है। योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के करोड़ों कामगारों को पेंशन के दायरे में लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Air India: एविएशन सेक्टर में 'हब-एंड-स्पोक' क्रांति, एअर इंडिया ने किया सरकार के फैसले का स्वागत

पीएफआरडीए के चेयरमैन एस रमन ने अमर उजाला बोनस को विशेष बातचीत में कहा, एनपीएस संचय राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के ढांचे पर आधारित है। इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है। जल्द ही यह देशभर में लॉन्च होगी। योजना की बड़ी खासियत इसकी सरलता है। आमतौर पर निवेश में इक्विटी, डेट और सरकारी बॉन्ड्स के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन, एनपीएस संचय में यह जिम्मेदारी खुद सिस्टम निभाएगा।

50 करोड़ कामगारों के लिए बनेगी उम्मीद
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 50 करोड़ लोग असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं। केंद्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर 31.63 करोड़ श्रमिक पंजीकृत हैं, जो पीएफ और ईएसआई के दायरे में नहीं आते। रिटायरमेंट के बाद इनके पास नियमित आय का कोई साधन नहीं है, जिनमें 54 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। असंगठित क्षेत्र के कामगारों में रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, छोटे दुकानदार, दिहाड़ी मजदूर और कृषि कार्यों से जुड़े श्रमिक शामिल हैं, जो अक्सर रिटायरमेंट प्लानिंग से दूर रह जाते हैं। एनपीएस संचय इन्हीं लोगों के लिए एक उम्मीद बनकर उभरेगी। 

सरकारी कर्मियों के एनपीएस मॉडल की तर्ज पर काम करेगी नई योजना
पीएफआरडीए चेयरमैन के मुताबिक, यह योजना सरकारी कर्मचारियों के एनपीएस मॉडल की तरह ही काम करेगी, जहां फंड का एलोकेशन पहले से तय अनुपात में होता है। इससे निवेशकों को यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि कब और कितना दलाव करना है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी भी नियमित बचत और निवेश के जरिये एक सुरक्षित रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - सोने की चमक और तेज: जनवरी-मार्च तिमाही में वैश्विक मांग 2% बढ़ी, WGC ने कहा- रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद मांग बढ़ी

एनपीएस संचय सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह उन लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास है, जिनके पास रिटायरमेंट के बाद नियमित आय के साधन नहीं हैं। -एस रमन, चेयरमैन, पीएफआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed