सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oil prices ease amid signs of a ceasefire, with Brent crude falling, global market

Crude Oil: युद्ध विराम के संकेतों के बीच तेल की कीमतों में दिखी नरमी, ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 99 डॉलर पर आया

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Wed, 25 Mar 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में युद्ध विराम की बढ़ती उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड करीब 4.78% टूटकर 99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि कुल मिलाकर कीमतों में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

Oil prices ease amid signs of a ceasefire, with Brent crude falling, global market
क्रूड की कीमतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

युद्ध विराम के संकेतों के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत में 4.78 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह करीब 99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
Trending Videos

एमसीक्स पर कच्चे तेल का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला कच्चा तेल 396 रुपये यानी 4.5 फीसदी गिरकर 8,340 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, मई डिलीवरी का कॉन्ट्रैक्ट भी 305 रुपये या 3.58 फीसदी की गिरावट के साथ 8,209 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल की कीमतों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में पांच फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले सत्र की बढ़त काफी हद तक खत्म हो गई। तेल कीमतों में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब क्षेत्र में संभावित कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें बढ़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के सामने 15 बिंदुओं वाला प्रस्ताव रखा है, जिसका मकसद जारी संघर्ष को खत्म करना है।

युद्ध विराम के संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच फिलहाल बातचीत चल रही है और ईरान समझौते के लिए इच्छुक नजर आ रहा है। हालांकि, ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रत्यक्ष वार्ता से इनकार किया है।

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अगर दोनों देशों के बीच समझौता हो जाता है और युद्ध खत्म होता है, तो तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, कूटनीतिक प्रगति की उम्मीदों ने बाजार में सप्लाई बाधित होने की आशंकाओं को कुछ हद तक कम कर दिया है, जिससे कीमतों पर दबाव बना है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed