फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   price of gold fell by 1300 while silver saw decline of 1600 On Wednesday check latest rates precious metals

त्योहार के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: डेढ़ लाख के नीचे गोल्ड, सिल्वर में भी आई नरमी, क्या है कारण?

Wed, 21 Oct 2026 07:04 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 21 Oct 2026 07:04 PM IST
सार

रुपये में मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के दबाव में घरेलू बाजार में सोना 1,300 रुपये और चांदी 1,600 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
price of gold fell by 1300 while silver saw decline of 1600 On Wednesday check latest rates precious metals
सोने और चांदी कीमतों पर क्या अपडेट? - फोटो : amarujala.com

विस्तार

दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। रुपये के मजबूत होने, कच्चे तेल के महंगे बने रहने और अंतरराष्ट्रीय बाजार से कमजोर संकेत मिलने के कारण दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,300 रुपये गिरकर 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें सभी कर शामिल हैं। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी भी 1,600 रुपये प्रति किलो टूटी
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। लगातार दो कारोबारी सत्रों तक भाव स्थिर रहने के बाद बुधवार को चांदी 1,600 रुपये सस्ती होकर 2,13,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले चांदी का भाव 2,15,000 रुपये प्रति किलो था।
विज्ञापन


रुपये की मजबूती से घरेलू बाजार पर दबाव
LKP सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट एवं वाइस प्रेसिडेंट जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, रुपये में मजबूती आने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा। कच्चे तेल के महंगे बने रहने से महंगाई बढ़ने की आशंका भी बाजार की चिंता बढ़ा रही है। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे मजबूत होकर 94.43 रुपये (अस्थायी भाव) पर बंद हुआ। डॉलर की मांग को संभालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के दखल को भी रुपये की मजबूती की वजहों में गिना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव
PL कैपिटल के कमोडिटी प्रमुख आशीष राजोदिया ने बताया कि घरेलू बाजार में चांदी भी दबाव में रही। ईरान के साथ शांति समझौते की उम्मीद जगी थी, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी आई और सोने-चांदी को थोड़ी राहत मिली। लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिकी। खबरें आईं कि ईरान को अमेरिका के साथ बातचीत में कूटनीतिक प्रगति की उम्मीद कम है।


ये भी पढ़ें: जामनगर पहुंचे मार्को रुबियो: रिलायंस की रिफाइनरी में अमेरिका की दिलचस्पी क्यों? साथ दिखा अंबानी परिवार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना स्थिर, चांदी में गिरावट
विदेशी बाजार में बुधवार को हाजिर सोना करीब 4,127.68 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। वहीं, चांदी का भाव 0.48 फीसदी गिरकर 57.72 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म कोटक नियो की कमोडिटी रिसर्च की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट कायनात चेनवाला के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,126 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, पिछले सत्र में 58.60 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने के बाद चांदी फिसलकर करीब 57.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed