सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rahul Bhatia describes himself as 'Kuchh Hee Dinon Kaa Mehmaan' after new CEO announcement

इंडिगो: एयरलाइन के सह-संस्थापक राहुल भाटिया बोले- मैं कुछ ही दिनों का मेहमान; नए CEO की नियुक्ति पर क्या कहा?

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 31 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार

इंडिगो के सह-संस्थापक राहुल भाटिया ने खुद को 'कुछ ही दिनों का मेहमान' बताते हुए सीईओ के रूप में विलियम वॉल्श नियुक्त का स्वागत किया है। उन्होंने कर्मचारियों को भेजे संदेश में क्या कहा?

Rahul Bhatia describes himself as 'Kuchh Hee Dinon Kaa Mehmaan' after new CEO announcement
इंडिगो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार

इंडिगो के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने मंगलवार को खुद को 'कुछ ही दिनों का मेहमान' बताया। भाटिया फिलहाल एयरलाइन के कामकाज को संभाल रहे हैं। कंपनी नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में विलियम वॉल्श का स्वागत करने जा रही है।
Trending Videos


10 मार्च को तत्कालीन सीईओ पीटर एल्बर्स के अचानक पद से इस्तीफा दिया था। इसके तीन हफ्ते से भी कम समय बाद इंडिगो ने मंगलवार को घोषणा की कि विमानन क्षेत्र के अनुभवी वॉल्श उनकी जगह लेंगे और इस साल 3 अगस्त तक या उससे पहले कार्यभार संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को भेजे संदेश में राहुल भाटिया ने क्या कहा?
कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में भाटिया ने कहा कि उनके अनुसार इंडिगो खुद को भाग्यशाली मानती है कि वॉल्श जैसे अनुभवी व्यक्ति उसका नेतृत्व करेंगे। इतना ही नहीं, मुझे इस बात पर भी गर्व है कि निदेशक बोर्ड के निमंत्रण को स्वीकार करके उन्होंने यह भरोसा जताया है कि आप सभी ने वर्षों में जो मेहनत से बनाया है, उस पर उनका भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि मुझे 3 अगस्त 2026 तक या उससे पहले उन्हें जिम्मेदारी सौंपने का सौभाग्य मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: 'आज ही आखिरी दिन', इस दिग्गज टेक कंपनी में अचानक हुई छंटनी; 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

'कुछ ही दिनों का मेहमान' लिखकर हस्ताक्षर किए
उन्होंने संदेश के अंत में 'राहुल' या 'कुछ ही दिनों का मेहमान' लिखकर हस्ताक्षर किया, जिसका मतलब है कि वे थोड़े समय के लिए ही इस भूमिका में हैं। इंडिगो के संदर्भ में इसका मतलब है कि अब एयरलाइन का कामकाज संभालने की उनकी जिम्मेदारी कुछ समय के लिए ही है, क्योंकि नए सीईओ जल्द ही पद संभालेंगे।

जब 10 मार्च को सीईओ एल्बर्स ने इस्तीफा दिया, तब राहुल भाटिया ने कर्मचारियों से कहा कि वे अब इंडिगो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ ग्राहकों और निवेशकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी के हर कर्मचारी के प्रति भी है जो इस एयरलाइन को चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed