{"_id":"68ac5103caddfc812900e9cf","slug":"rajiv-anand-assumes-office-as-ceo-of-indusind-bank-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndusInd Bank: राजीव आनंद ने इंडसइंड बैंक के सीईओ का कार्यभार संभाला, एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IndusInd Bank: राजीव आनंद ने इंडसइंड बैंक के सीईओ का कार्यभार संभाला, एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 25 Aug 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार
IndusInd Bank New CEO: अनुभवी बैंकर राजीव आनंद ने इंडसइंड बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। संकटग्रस्त बैंक ने सोमवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
इंडसइंड बैंक
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अनुभवी बैंकर राजीव आनंद ने इंडसइंड बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। संकटग्रस्त बैंक ने सोमवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। आनंद, की नियुक्ति की घोषणा इस महीने की शुरुआत में की गई थी।
इससे पहले वे निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक में उप प्रबंध निदेशक थे और प्रमुख वैश्विक वित्तीय संस्थानों में प्रमुख प्रबंधन पदों पर रह चुके हैं।
इंडसइंड बैंक को 31 मार्च को समाप्त वर्ष में 230 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। यह नुकसान बैंक के आंतरिक डेरिवेटिव व्यापार में वर्षों से हुए गलत लेखांकन के खुलासे के बाद दर्ज किया गया। इसके कारण अप्रैल में बैंक के तत्कालीन सीईओ सुमंत कठपालिया और उनके डिप्टी अरुण खुराना को इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन