फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ratan Tata brother Noel Tata next head of Tata Trusts

Tata Trust New Chairman: नोएल होंगे टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन, रिश्ते में हैं रतन टाटा के सौतेले भाई

Fri, 11 Oct 2024 01:51 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 11 Oct 2024 01:51 PM IST
सार

उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी की तलाश पूरी हो गई है, मुंबई में टाटा ट्रस्ट्स में शामिल कई ट्रस्ट के न्यासियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नोएल नवल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स और उसके तहत आने वाले अन्य सभी ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया जाए। इसके साथ ही उन्हें टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन भी नामित किया जाए। इसमें कहा गया कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभावी होगी।

विज्ञापन
Ratan Tata brother Noel Tata next head of Tata Trusts
नोएल टाटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी के तौर पर नोएल नवल टाटा के नाम का एलान हो गया है। मुंबई में टाटा ट्रस्ट्स में शामिल कई ट्रस्ट के न्यासियों ने बैठकों के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि नोएल नवल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स और उसके तहत आने वाले अन्य सभी ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया जाए। इसके साथ ही उन्हें टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन भी नामित किया जाए। इसमें कहा गया कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभावी होगी।

विज्ञापन


रतन टाटा की महत्वपूर्ण सेवाओं को किया गया याद
बता दें कि टाटा ट्रस्ट्स में शामिल कई ट्रस्ट के न्यासियों ने शुक्रवार को मुंबई में एक संयुक्त बैठक की और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस बैठक में न केवल टाटा समूह के लिए बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी रतन टाटा की महत्वपूर्ण सेवाओं को याद किया।
विज्ञापन


अपनी नियुक्ति पर क्या बोले नोएल टाटा?
नोएल टाटा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, मैं रतन एन. टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं। एक सदी से भी अधिक समय पहले स्थापित टाटा ट्रस्ट्स सामाजिक कल्याण के कार्यों का एक अद्वितीय जरिया है। 'टाटा ट्रस्ट्स' कई परमार्थ-संस्थाओं का एक समूह है जो अप्रत्यक्ष रूप से 165 अरब अमेरिकी डॉलर के नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाले समूह को नियंत्रित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएल टाटा के बारे में जानिए
रतन टाटा के सौतेल भाई नोएल टाटा ने टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वह वर्तमान में ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड और वोल्टास लिमिटेड सहित कई कंपिनयों के अध्यक्ष है। नोएल टाटा 2000 से टाटा समूह की कंपनियों के साथ जुड़े, उन्होंने टाटा स्टील लिमिटेड और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया। समूह में शामिल होने के बाद से समूह के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टाटा ट्रस्ट जो टाटा संस में 65.3 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं, दो प्राथमिक ट्रस्ट्स सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और टाटा ट्रस्ट से मिलकर बना है। इन संस्थाओं के पास मिलकर टाटा संस में 50 प्रतिशत से अधिक का अधिकार रखते हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंपनी का कारोबार 500 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 3 बिलियन डॉलर से अधिक कर दिया। उन्होंने पहले ट्रेंट लिमिटेड का भी प्रबंधन किया, जिसमें एक स्टोर से बढ़ाकर मौजूदा समय में 700 स्टोर से अधिक तक पहुंचा दिया है। यूके के ससेक्स विश्विद्यालय से स्नातक उन्होंने आईएनएसईएडी से अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी पाठयक्रम पूरा किया है। वे नवल एच.टाटा और सिमोन एन. टाटा के पुत्र हैं।

रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल टाटा
नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। दरअसल रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं। नवल टाटा ने पहली शादी सूनी टाटा से की थी, जिनसे उनके दो बेटे रतन टाटा और जिम्मी टाटा हुए। सूनी टाटा से तलाक के बाद नवल टाटा ने स्विट्जरलैंड की एक बिजनेसवूमेन सिमोन से साल 1955 में दूसरी शादी की। नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे ही नोएल टाटा हैं। नोएल 40 वर्षों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं और मौजूदा समय में टाटा समूह की कई कंपनियों के बोर्ड में कार्यरत हैं। नोएल टाटा टाटा समूह की कंपनियों के निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह वोल्टास लिमिटेड, टाइटन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन और बॉम्बे चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सहित विभिन्न टाटा कंपनियों के निदेशक हैं। उन्होंने ट्रेंट, नेस्ले यूके और टाटा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (अब टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड) के लिए भी काम किया है।

नोएल टाटा की शादी आलू मिस्त्री से हुई है, जो टाटा संस में सबसे बड़े एकल शेयरधारक और साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। दंपति की तीन संतान हैं, जिनमें लीह टाटा, माया टाटा और नेवाइल टाटा शामिल हैं। नोएल टाटा की बेटी लीह टाटा भी टाटा समूह में अपनी पहचान बना रही हैं। स्पेन में प्रतिष्ठित IE बिजनेस स्कूल में मार्केटिंग में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की और फिलहाल टाटा समूह के साथ काम कर रही हैं। लीह ने 2006 में ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में सहायक बिक्री प्रबंधक के रूप में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की। पिछले कुछ वर्षों में, वह रैंक में ऊपर उठती गई हैं और वर्तमान में ताज होटल्स में विकास और विस्तार के प्रबंधक के रूप में कार्य करती हैं।

टाटा ट्रस्ट्स
वित्त वर्ष 2022-23 में टाटा ट्रस्ट ने विभिन्न कार्यों के लिए योगदान दिया है जिसमें कुल 581.52 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। यह फंडिंग मुख्य रूप से दो ट्रस्टों के जरिए की गई है जिसमें सर रतन टाटा ट्रस्ट, जिसने 456.42 करोड़ रुपये योगदान दिया और सद दोराबजी टाटा ट्रस्ट , जिसने 125.10 करोड़ रुपये का वितरण किया। टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की हिस्सेदारी 66 प्रतिशत, शापुरजी पालोनजी की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत, टाटा ग्रुप फर्मस की 13 प्रतिशत और टाटा परिवार तथा अन्य की हिस्सेदारी 3 प्रतिशत की है।


ट्रस्ट के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स की प्रशासनिक संरचना के प्रमुख व्यक्ति
सर रतन टाटा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन इसके साथ ही जे एन टाटा, नोएल टाटा, जहांगीर एच सी जहांगीर, मेहली मिस्त्री, डेरियम खम्बाटा मुख्य है। वहीं सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के सदस्यों में उपाध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन के साथ प्रमिल झावेरी, नोएल एन टाटा, मेहली मिस्त्री, डेरियम खम्बाटा मुख्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed