फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Results of visible reforms Sitharaman on India's GDP growth; calls it an achievement amidst global challenges.

'दिख रहे सुधारों के नतीजे': भारत की जीडीपी ग्रोथ पर बोलीं सीतारमण, कहा- वैश्विक चुनौतियों के बीच मिली उपलब्धि

Tue, 01 Sep 2026 01:09 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 01 Sep 2026 01:09 PM IST
सार

भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की मजबूत जीडीपी ग्रोथ दर्ज की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग और वित्तीय सेवाओं समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में तेजी बनी हुई है। आईए जानते हैं उन्होंने और क्या कहा है? 

विज्ञापन
Results of visible reforms Sitharaman on India's GDP growth; calls it an achievement amidst global challenges.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ बाकी साल के लिए अच्छे संकेत देती है। उन्होंने  वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अहम सेक्टर में बड़े पैमाने पर हो रहे विस्तार पर जोर दिया।

विज्ञापन

सीतारमण ने क्या कहा? 
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में सीतारमण ने कहा कि उत्तरी कैरोलिना के ऐशविले में जी 20 शिखर सम्मेलन में नए विकास आंकड़ों की सराहना की गई है। उन्होंने कहा, ‘इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (26-27) के नतीजे कल जारी हुए। हमने 7.8% की वृद्धि दर्ज की है। वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान बना रहे हैं। इसके साथ ही इसे सुधारों का नतीजा बताया। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'यहां हिस्सा लेने वाले सभी लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि दुनिया भर की चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस तरह की ग्रोथ हासिल की है। सीतारामण ने इस वृद्धि को स्थायी बताते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों में विस्तार दिखाई दे रहा है। उन्होंने विनिर्माण क्षेत्र में 9.2 प्रतिशत और वित्तीय एवं पेशेवर सेवाओं में 12.1 प्रतिशत की वृद्धि का जिक्र किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर क्या कहा? 
वित्त मंत्री ने भारत के विदेशी मुद्रा भंडार की ओर भी इशारा किया, जो उनके मुताबिक लगभग 700 अरब अमेरिकी डॉलर था, यानी 700 अरब से थोड़ा ज्यादा। ये टिप्पणियां आधिकारिक आंकड़ों के जारी होने के एक दिन बाद आईं, जिसमें दिखाया गया कि अप्रैल-जून तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ी, जो भारतीय रिजर्व बैंक के पहले के 7 प्रतिशत के अनुमान से अधिक है।

2027 की पहली तिमाही में जीडीपी का अनुमान क्या है? 
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में वास्तविक जीडीपी 81.36 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 75.46 लाख करोड़ रुपये थी। नॉमिनल जीडीपी में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के 80 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 88.27 लाख करोड़ रुपये हो गई।

आरबीआई ने क्या अनुमान लगाया था? 
नए आंकड़ों ने वित्त वर्ष 2027 में भारत के आर्थिक प्रदर्शन का पहला आधिकारिक आकलन पेश किया। आरबीआई ने इससे पहले पूरे वर्ष के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.7 प्रतिशत लगाया था, जो उसके पिछले अनुमान 6.6 प्रतिशत से अधिक है।

प्रधानमंत्री को लेकर क्या कहा? 
सीतारामण ने कहा कि नए आंकड़े भारतीय नागरिकों के योगदान और सरकार के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, 'सभी मापदंड दर्शाते हैं कि भारतीय नागरिकों की मेहनत वास्तव में रंग ला रही है।  प्रधानमंत्री जिस प्रेरणा के साथ देश को 2047 के विकासाद भारत की ओर ले जा रहे हैं, वह सराहनीय है।' 


इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लोगों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी और कहा कि युद्धों, संकटों और बाधित आपूर्ति श्रृंखलाओं सहित वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की आर्थिक वृद्धि हुई है। उन्होंने विपक्ष पर झूठी बातें फैलाने और निराशा पैदा करने का आरोप भी लगाया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed