{"_id":"6774acd41fa1bdeba805c278","slug":"rules-changed-in-2025-from-withdrawal-from-pf-account-to-gst-these-six-rules-have-changed-in-the-new-year-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rules Changed In 2025: पीएफ खाते से निकासी से लेकर जीएसटी तक, बदल गए ये छह नियम; नए साल में हुआ बड़ा बदलाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Rules Changed In 2025: पीएफ खाते से निकासी से लेकर जीएसटी तक, बदल गए ये छह नियम; नए साल में हुआ बड़ा बदलाव
Wed, 01 Jan 2025 09:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 01 Jan 2025 09:56 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
Happy New Year 2025: नए साल में आर्थिक मोर्चे पर कई बदलाव हुए हैं। आने वाले साल के लिए वित्तीय योजना बनाने से पहले इन बदलावों की जानकारी जरूरी है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें...
Please wait...
Rule Change
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
नए साल 2025 का आगाज हो गया है। यह कई मायनों में खास है, क्योंकि इसमें कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर हमारे-आपके रोजमर्रा के जीवन, वित्तीय स्थिति और जरूरतों पर पड़ेगा। इनमें कुछ बदलाव से हमें आसानी होगी, जबकि कुछ हमारी जेब ढीली कर सकते हैं। ब्यूरो
चार फीसदी तक महंगी हो जाएंगी कारें
मारुति और ह्यूंडई समेत लगभग सभी बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां एक जनवरी, 2025 से गाड़ियों के दाम चार फीसदी तक बढ़ाने वाली हैं। महंगाई के कारण बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने के लिए कंपनियों ने यह कदम उठाया है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा, टोयोटा और किआ जैसी कंपनियों ने पहले ही कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज की लग्जरी कारों के लिए भी अधिक कीमत चुकानी होगी।
फीचर फोन पर यूपीआई123पे की सीमा बढ़ी
आरबीआई ने फीचर फोन के लिए यूपीआई123पे के तहत लेनदेन की सीमा बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी है। पहले यह सीमा 5,000 रुपये थी। नया नियम एक जनवरी, 2025 से लागू हो रहा है। इससे छोटे कारोबारियों के साथ उन इलाकों के लोगों को फायदा होगा, जहां इंटरनेट की पर्याप्त सुविधा नहीं है।
जीएसटी : मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
जीएसटी पोर्टल का इस्तेमाल करने वाले सभी करदाताओं के लिए एक जनवरी, 2025 से मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य हो गया है। इससे जीएसटी की डिजिटल सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और जीएसटी फाइलिंग में आसानी होगी।
किसानों को बिना गारंटी दो लाख रुपये तक कर्ज
आरबीआई ने किसानों को राहत देते हुए बिना गारंटी वाले कृषि कर्ज की सीमा 1.6 लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है। यह बदलाव एक जनवरी, 2025 से लागू हो रहा है। इसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को बढ़ती लागत के बीच सस्ता एवं सुलभ कर्ज उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी बैंकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
अब एटीएम से होगी पीएफ निकासी
पीएफ खाताधारकों को नए साल में एटीएम के जरिये निकासी की सुविधा मिलने जा रही है। इसके अलावा, ईपीएफओ और ईएसआईसी के सब्सक्राइबर्स भी जल्द ही अपनी क्लेम राशि सीधे ई-वॉलेट में ले सकेंगे। ये सेवाएं लागू करने के लिए श्रम मंत्रालय आईटी प्रणाली को अपग्रेड कर रहा है।
पीएफ खाताधारकों की योगदान सीमा में भी बदलाव
पीएफ खाताधारकों की योगदान सीमा में भी बदलाव हो सकता है। अभी कर्मचारी अपने बेसिक वेतन का 12% हिस्सा ईपीएफ खाते में योगदान करते हैं, जिसे बढ़ाया जा सकता है।
सेंसेक्स और बैंकेक्स की मासिक एक्सपायरी
एक जनवरी से सेंसेक्स, बैंकेक्स और सेंसेक्स-50 की मासिक एक्सपायरी शुक्रवार की जगह हर महीने के आखिरी मंगलवार को होगी। तिमाही और अर्धवार्षिक कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी डेट भी बदली है।