फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI tightened rules to curb speculative trading in futures and options

SEBI: रुकेगी सट्टेबाजी, वायदा एवं विकल्प कारोबार के नियम कड़े; 20 नवंबर से लागू होंगे नए उपाय

Wed, 02 Oct 2024 05:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 05:52 AM IST
सार

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी ने मंगलवार को जारी सर्कुलर में कहा, पोजीशन लिमिट्स की इंट्रा-डे निगरानी, साप्ताहिक सूचकांक डेरिवेटिव का युक्तिकरण और टेल जोखिम कवरेज में वृद्धि भी लागू होगी। निवेशकों की सुरक्षा और बाजार की स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से ये उपाय 20 नवंबर से चरणबद्ध तरीके से लागू होंगे।

विज्ञापन
SEBI tightened rules to curb speculative trading in futures and options
SEBI - फोटो : ANI

विस्तार

वायदा एवं विकल्प यानी एफएंडओ में सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बाजार नियामक सेबी ने नियम कड़े कर दिए हैं। न्यूनतम अनुबंध आकार को बढ़ा दिया गया है। ऑप्शन प्रीमियम के अपफ्रंट को अनिवार्य बना दिया है।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी ने मंगलवार को जारी सर्कुलर में कहा, पोजीशन लिमिट्स की इंट्रा-डे निगरानी, साप्ताहिक सूचकांक डेरिवेटिव का युक्तिकरण और टेल जोखिम कवरेज में वृद्धि भी लागू होगी। निवेशकों की सुरक्षा और बाजार की स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से ये उपाय 20 नवंबर से चरणबद्ध तरीके से लागू होंगे। इंडेक्स डेरिवेटिव के लिए न्यूनतम अनुबंध आकार अब 15-20 लाख रुपये होगा। पहले यह को 5-10 लाख रुपये था। इसका उद्देश्य बाजार की वृद्धि के साथ बेहतर तालमेल बिठाना था। लॉट का आकार इस तरह से तय किया जाएगा कि समीक्षा के दिन डेरिवेटिव का अनुबंध मूल्य 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच हो।
विज्ञापन


पूरे प्रीमियम का करना होगा भुगतान
एक्सचेंज केवल एक बेंचमार्क सूचकांक के लिए साप्ताहिक समाप्ति डेरिवेटिव की पेशकश कर सकते हैं। ऑप्शन खरीदारों को अत्यधिक उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए पूरा प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed