द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में बिकवाली; सेंसेक्स 400 अंक कमजोर हुआ, निफ्टी 25150 के नीचे पहुंचा
- 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 318.35 (-0.38%) अंकों की गिरावट के साथ 81,592.66 के स्तर पर बंद हुआ।
- दूसरी ओर, निफ्टी 160.10 (-0.63%) अंक टूटकर 25,139.25 के स्तर पर पहुंच गया। जानिए हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में क्या हुआ?
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बिकवाली का दबाव दिखा। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयर बाजार में संघर्ष करते दिखे, इसके असर से प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक फिसल गए। 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 318.35 (-0.38%) अंकों की गिरावट के साथ 81,592.66 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 160.10 (-0.63%) अंक टूटकर 25,139.25 के स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 94.24 (प्रोविजनल) पर बंद हुआ।
कैसी रही बाजार की चाल?
सेंसेक्स और निफ्टी के कमजोर प्रदर्शन के बीच बाजार के दिग्गज शेयर भी धराशायी होते दिखे। एमएंडएम और बीईएल के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इस तरह बाजार में बीते तीन दिनों से जारी रैली थम गई। व्यापक बाजार में बिकवाली के दबाव के कारण ऑटो, वित्तीय सेवाओं, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर फर्मा, हेल्थकेयर और मिड स्मॉल हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों ने बाजार के विपरीत रुझान दिखाया जिससे बाजार को अपनी गिरावट थामने में मदद मिली।
