फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Marginally Down, Nifty Holds 23,250; Global Markets Rise

द बोनस मार्केट अपडेट: सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी 23,250 पर कायम; वैश्विक बाजार में तेजी

Thu, 17 Sep 2026 04:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Sep 2026 04:38 PM IST
सार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी 23,250 पर कायम रहा। एचडीएफसी लाइफ में 5% की उछाल और ओएनजीसी में 2% की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में भी तेजी का रुख रहा। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
Sensex Marginally Down, Nifty Holds 23,250; Global Markets Rise
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने और आगे मौद्रिक नीति में सख्ती के संकेत के बाद भारतीय मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लगभग सपाट बंद हुए। बाजार में दिन भर सतर्कता का माहौल बना रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया का 22,569 करोड़ रुपये का प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) भी गुरुवार को सदस्यता के लिए खुला। पहले दिन इस आईपीओ को 39 फीसदी तक सब्सक्राइब किया गया।

विज्ञापन

दिन के कारोबार में मिली बढ़त गंवाते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 21.86 अंक या 0.03 फीसदी गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 341.11 अंक या 0.45 फीसदी चढ़कर 74,677.56 तक पहुंचा था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी मामूली 53 अंक या 0.23 फीसदी बढ़कर 23,270.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे। टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इंटरग्लोब एविएशन, इटरनल, मारुति और एशियन पेंट्स बढ़त वाले शेयरों में शामिल थे।

विज्ञापन

बाजार में उतार-चढ़ाव क्यों रहा?

एचएसटी वेल्थ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रिसर्च एनालिस्ट फर्म के हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने बताया कि गुरुवार को भारतीय शेयर सीमित दायरे में कारोबार के बाद मिले-जुले बंद हुए। निफ्टी 23,270 पर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 74,314 पर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 56,055 पर गिर गया। उन्होंने कहा कि चुनिंदा खरीदारी ने निफ्टी को सहारा दिया, लेकिन निजी क्षेत्र के बैंकों और सूचना प्रौद्योगिकी के शेयरों में कमजोरी ने व्यापक सुधार को सीमित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का क्या असर हुआ?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंक की वृद्धि की। साथ ही इस साल एक और वृद्धि का संकेत दिया, जिससे बाजार धारणा सतर्क बनी रही। राधाकृष्णन ने कहा कि चूंकि यह निर्णय काफी हद तक अपेक्षित था, इसलिए इससे बड़ी बिकवाली नहीं हुई। हालांकि, अमेरिकी 10 साल की ट्रेजरी यील्ड 5 फीसदी के करीब थी। विदेशी बिकवाली जारी रहने से घरेलू बढ़त सीमित रही। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 1.61 फीसदी गिरकर 104.1 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

वैश्विक बाजारों और विदेशी निवेश की क्या स्थिति रही?

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुआ। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 2,032.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बुधवार को सेंसेक्स 332.63 अंक या 0.45 फीसदी चढ़कर 74,336.45 पर बंद हुआ था। निफ्टी 99 अंक या 0.43 फीसदी बढ़कर 23,217.60 पर समाप्त हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed