सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market BSE Sensex NSE Nifty Share Market INR v USD Value News and Updates

The Bonus Market Update: आज सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले; US डॉलर के मुकाबले रुपये में मामूली मजबूती

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 05 Feb 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

The Bonus Market Update: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज गुरुवार शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स में 278.72 अंक और गिरकर 83,538.97 पर आ गया, वहीं निफ्टी 94.15 अंक गिरकर 25,681.85 पर आ गया। जानिए आज के अपडेट्स

Sensex Opening Bell Share Market BSE Sensex NSE Nifty Share Market INR v USD Value News and Updates
शेयर बाजार का हाल - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक- सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी आज लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 278.72 अंक गिरकर 83,538.97 पर आ गया, जबकि निफ्टी 94.15 अंक गिरकर 25,681.85 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे बढ़कर 90.40 पर पहुंच गया।

Trending Videos


सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में पिछड़ने वाली शीर्ष कंपनियों पर नजर:

  • इंटरग्लोब एविएशन
  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स
  • एक्सिस बैंक
  • लार्सन एंड टुब्रो
  • टाटा स्टील
  • भारती एयरटेल 

शेयर बाजार में मंदी के साथ कारोबार के बीच गुरुवार को लाभ कमाने वाली कंपनियां:

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर
  • ट्रेंट
  • एनटीपीसी
  • इंफोसिस
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

भारत के बाहर गुरुवार को एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 3 प्रतिशत से अधिक गिरा, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले बुधवार को कारोबारी सत्र समाप्त होने के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। आईटी ब्लू-चिप शेयरों में भारी गिरावट के कारण बाजारों में तेजी सीमित रहने से 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 78.56 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 83,817.69 पर बंद हुआ। दिन के कारोबारी सत्र के दौरान, सेसेक्स ने 83,947.53 का उच्च स्तर और 83,119.95 का निम्न स्तर छुआ, जिसमें 827.58 अंकों का उतार-चढ़ाव आया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 48.45 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 25,776 पर बंद हुआ।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 68.07 अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 2 प्रतिशत गिरकर 68.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 29.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed