सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Today, every village in India is connected to the 5G network, Mukesh Ambani said - long-term rapid development

Reliance: 'आज भारत का हर गांव 5G नेटवर्क से जुड़ा है', मुकेश अंबानी बोले- देश में लंबे समय तक तेज विकास संभव

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 04 Feb 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में लंबे समय तक दोहरे अंकों की आर्थिक वृद्धि संभव है, जिसकी सबसे बड़ी वजह स्थिर और मजबूत आर्थिक नेतृत्व है। उन्होंने बताया कि आज भारत के हर गांव तक बेहतर और सस्ता 5G नेटवर्क पहुंच चुका है। 

Today, every village in India is connected to the 5G network, Mukesh Ambani said - long-term rapid development
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत में लंबे समय तक दोहरे अंकों की आर्थिक वृद्धि पूरी तरह संभव है और किसी भी देश की प्रगति की बुनियाद स्थिर आर्थिक नेतृत्व से तय होती है। वह जीयोब्लैकरौक के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Trending Videos

ऊर्जा जरूरतों को लेकर क्या जताई उम्मीद?

अंबानी ने कहा कि अगले एक दशक में भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का करीब 80 प्रतिशत आयात नहीं करेगा, जिससे देश की आत्मनिर्भरता और मजबूत होगी। उन्होंने डिजिटल बुनियादी ढांचे पर जोर देते हुए कहा कि आज भारत के हर गांव में 5G नेटवर्क उपलब्ध है, जो दुनिया के किसी भी देश की तुलना में बेहतर और सस्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 नई रिलायंस उभरते देख सकता हूं- अंबानी

उन्होंने आर्थिक विकास के लिए कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को जरूरी बताते हुए कहा कि 15-20 वर्षों तक स्थिर कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता विकास की पूर्वशर्त है। अंबानी ने भरोसा जताया, “मैं देश में 100 नई रिलायंस उभरती हुई साफ देख सकता हूं।”


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed