सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold Silver Trade

Gold Silver Price Today: आज भी सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी की दरों में ₹11700 का उछाल, सोना करीब ₹4700 महंगा

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 04 Feb 2026 09:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Gold Silver Price Today News: आज शुरुआती कारोबार में एक बार फिर सर्राफा बाजार में तेजी देखी गई। बुलियन की दरों के मुताबिक सुबह करीब 9.15 बजे चांदी की दरों में ₹11700 का उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना लगभग ₹4700 महंगा हुआ। क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव? जानिए इस खबर में

Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold Silver Trade
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सोने-चांदी की कीमतों लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे तक सोने की कीमतों में करीब 6,188 रुपये की तेजी देखी गई। वहीं चांदी के भाव में पांच फीसदी की तेजी के साथ 13,485 रुपये का उछाल आया।  ऐसे में अब सोने का ताजा भाव 1,59,997 रुपए 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी 2,81,500 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।

Trending Videos


बुलियन की दरों के मुताबिक कारोबारी सत्र की शुरुआत में बाजार खुलते समय चांदी की दर में ₹11700 प्रतिकिलो का उछाल देखा गया। इसी समय सोना करीब ₹4700 महंगा हुआ। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सर्राफा बाजार की दरों में तेजी से बदलाव भी संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को चांदी की कीमत ₹24,000 यानी 9.23 प्रतिशत बढ़कर ₹2,84,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई थी। वहीं सोना ₹5,000 या 3.3 प्रतिशत चढ़कर ₹1,57,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव

 

वैश्विक बाजारों में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते कीमती धातुओं को समर्थन मिला। सोने ने पिछले सत्र में 2008 के बाद का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने के बाद आज 2 फीसदी से अधिक की बढ़त हासिल की।

स्पॉट गोल्ड की कीमत 2.2 फीसदी चढ़कर 5,044.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को सोने में 5.9 फीसदी की जोरदार तेजी आई थी, जो नवंबर 2008 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह गुरुवार को सोना रिकॉर्ड उच्च स्तर 5,594.82 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। वहीं, अप्रैल डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.7 फीसदी बढ़कर 5,067.0 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।

चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर 2.1 फीसदी उछलकर 86.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी अब भी अपने हालिया रिकॉर्ड उच्च स्तर 121.64 डॉलर प्रति औंस (जो पिछले गुरुवार को दर्ज किया गया था) से करीब 28 फीसदी नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed