{"_id":"6982beaa96e9dbc60a0aacac","slug":"sensex-opening-bell-share-market-bse-sensex-nse-nifty-share-market-inr-v-usd-value-news-and-updates-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Update: सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल निशान पर खुले; डॉलर के मुकाबले रुपया भी हुआ कमजोर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
The Bonus Market Update: सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल निशान पर खुले; डॉलर के मुकाबले रुपया भी हुआ कमजोर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार
The Bonus Market Update: अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील की घोषणा के बाद बंपर उछाल के साथ कारोबार करने वाले सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल निशान पर खुले। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखी गई। बीएसई के सूचकांक- सेंसेक्स और एनएसई के सूचकांक- निफ्टी का क्या है हाल? जानिए इस खबर में
भारतीय शेयर बाजार (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक- सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी आज लाल निशान पर खुला। बुधवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 370 से अधिक अंक टूटा, जबकि निफ्टी में 50 अंकों से अधिक गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भी 22 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।
एक दिन पहले निवेशकों के उत्साह से झूमा बाजार
इससे पहले मंगलवार को पूरे दिन के कारोबार में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील की घोषणा से उत्साह का माहौल बना रहा। सेंसेक्स 3600 से अधिक अंकों की उछाल के साथ खुला था, जबकि निफ्टी में भी 1200 से अधिक अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी। कारोबार खत्म होने पर भी सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर उछाल देखा गया था। पूरे दिन के कारोबार के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कल 1.16 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी।
Trending Videos